महिलाओं से दरिंदगी करने वाले को STF ने मार गिराया:शाहजहांपुर में एनकाउंटर में सीने में गोली मारी, 1 लाख का इनाम, 32 केस दर्ज थे

Updated on 18-07-2024 01:35 PM

शाहजहांपुर में यूपी STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया। STF ने रात 1 बजे कुख्यात बदमाश शाहनूर को घेर लिया। उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

STF ने जवाबी फायरिंग में शाहनूर के सीने में गोली मारी। वह गंभीर घायल हो गया। STF उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया

SP अशोक कुमार मीणा ने बताया-तिलहर थाने के काबिलपुर की पुलिया के पास एनकाउंटर हुआ। संभल का कुख्यात अपराधी शाहनूर मारा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बदमाश लूट के दौरान महिलाओं से दरिंदगी करता था। करीब ढाई महीने से STF इसकी तलाश में लगी थी।

बदमाश और STF के बीच 12 मिनट हुई फायरिंग
STF के मुताबिक, शाहनूर की शाहजहांपुर में लोकेशन मिली। STF ने इलाके की घेराबंदी की। रात को करीब एक बजे शाहनूर साथी के साथ गाड़ी से जा रहा था। STF ने रोका तो उसने गाड़ी दौड़ा दी और फायरिंग करने लगा। पहले पिस्टल से फायर किए। बुलेट खत्म होने पर इंग्लिश रिवॉल्वर से गोली दागने लगा। जवाबी फायरिंग में STF ने गोली मार दी। गोली बदमाश के सीने में लगी। वह वहीं गिर गया। बदमाश और STF के बीच करीब 12 मिनट तक फायरिंग हुई।

4 मई को 1 लाख का पुलिस ने घोषित किया था इनाम
शाहनूर उर्फ शानू संभल जिले का रहने वाला था। लूट, हत्या, बलवा और डकैती समेत अन्य धाराओं में कई जिलों में 32 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाने में दर्ज मुकदमों में फरार होने पर उसके खिलाफ 4 मई को 1 लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था, तभी से STF उसकी तलाश कर रही थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.