इंटरनेशनल क्रिकेटर के कोच की कलंक कथा, अश्लील ऑडियो वायरल होने पर खाया जहर, अब लगा पॉक्सो!
Updated on
28-03-2023 08:28 PM
देहरादून: क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह ने शुक्रवार को अपने नेहरू कॉलोनी स्थित घर में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उन्हें तत्काल हॉस्पिटलाइज किया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच उन पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने वाले नरेंद्र शाह के लड़कियों से अश्लील बातचीत के ऑडियो वायरल हुए थे। इसके बाद 3 टीनएज लड़कियों की शिकायत के बाद कोच पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा को कोचिंग देते चुके शाह को लेकर पुलिस ने कहा- उन्हें गंभीर अवस्था में सरकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और वर्तमान में वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। इस बीच उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शाह ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक छात्रा से अनुचित तरीके से बात करने के कुछ ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद कठोर कदम उठाया।
नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार, नरेंद्र शाह पर 3 क्रिकेटरों की फैमिली की शिकायत पर नरेंद्र पर पॉक्सो और अश्लील हरकतें करने (आईपीसी 354ए) की धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरी ओर, स्टेट क्रिकेट बोर्ड ने भी नरेंद्र से तमाम जिम्मेदारियां और पद छीन लिए हैं। नरेंद्र देहरादून में लिटिल मास्टर क्लब चलाते हैं, जबकि चमोली जिला संघ के सचिव भी थे। रिपोर्ट्स है कि उत्तराखंड क्रिकेट असोसिएशन में महिला क्रिकेट की जिम्मेदारी भी थी उनके पास, लेकिन मामला सामने आने के बाद उन्हें जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।
गेंदबाजी ऑलराउंडर स्नेह राणा, जो वर्तमान में गेंदबाजों के बीच T20I में 15वें स्थान पर हैं, देहरादून के निवासी हैं और शहर में उस अकादमी में प्रशिक्षित हैं जहां शाह कोच हैं। वह दक्षिण अफ्रीका में महिला टी-20 विश्व कप में भारत के लिए एक रिजर्व खिलाड़ी थीं और उन्हें एक सब्सिट्यूट के रूप में सेमीफाइनल के लिए टीम में शामिल किया गया था। वह चल रही महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जायंट्स के लिए खेली थीं।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…