अडानी के रॉकेट पर बैठकर शेयर मार्केट ने बनाया रेकॉर्ड, पहली बार मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के पार

Updated on 29-11-2023 01:56 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को आई तेजी के दम पर भारतीय शेयर बाजार ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। बीएसई लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप अपने ऑल-टाइम हाई लेवल 336 लाख करोड़ रुपये यानी 4.02 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत दुनिया पांचवां सबसे मूल्यवान मार्केट बन गया है। भारत मई 2021 में तीन ट्रिलियन डॉलर के मुकाम पर पहुंचा था। दुनिया की बात करें तो इस लिस्ट में अमेरिका 48 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ पहले नंबर पर है। चीन (10.7 ट्रिलियन डॉलर) दूसरे, जापान (5.5 ट्रिलियन डॉलर) तीसरे और हॉन्ग कॉन्ग (4.7 ट्रिलियन डॉलर) चौथे नंबर पर है।

पिछले 20 साल में बीएसई का मार्केट कैप 33 गुना बढ़ा है। सितंबर 2003 में यह 10 लाख करोड़ रुपये था। स्मॉल एंड मिडकैप शेयरों के जबरदस्त प्रदर्शन तेजी, देश की इकॉनमी के बढ़ने और एलआईसी, पेटीएम और जोमैटो जैसी कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ आने से भारत का मार्केट कैप बढ़ा है। इस साल इसमें करीब 46 लाख करोड़ रुपये की तेजी आई है। विदेशी और घरेलू फंड्स की खरीदारी का भी इसमें बड़ा योगदान है। मार्च 2020 के बाद से विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में करीब दो लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।

भारत की जीडीपी

मैक्रो लेवल पर देखें तो भारत अभी 3.7 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। अमेरिका पहले, चीन दूसरे, जर्मनी तीसरे और जापान चौथे नंबर पर है। एसबीआई सिक्योरिटीज के सनी अग्रवाल ने कहा कि 2030 तक भारत के सात ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने का अनुमान है। मार्केट कैप भी जीडीपी के हिसाब से बढ़ेगा। जब भी जीडीपी दोगुनी होती है तो मार्केट कैप भी दोगुना हो जाता है। शेयरों की कीमत में तेजी और आईपीओ के रूप में नई लिस्टिंग से मार्केट कैप बढ़ता है। निफ्टी और सेंसेक्स के अगले पांच साल में डबल होने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.