'मोदी रिटर्न' की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी के नए रेकॉर्ड, रुपये ने भी टाइट किए कॉलर

Updated on 03-06-2024 02:49 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स आज करीब 2000 अंकों के ऊपर 2621 पर खुला है। वहीं निफ्टी आज 807 अंक के ऊपर खुला है। एग्जिट पोल के नतीजों का आज शेयर बाजार पर असर देखने को मिल रहा है। बाजार में खुलते ही बंपर तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स अभी 76,044.82 स्तर पर चल रहा है। बाजार में आज बंपर तेजी के संकेत प्री-ओपनिंग में ही देखने को मिल रहे थे। सुबह 9 बजे प्री-ओपन में निफ्टी में करीब एक हजार अंक और सेंसेक्स में 2600 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिल रही थी। ऐसे में बाजार में बंपर तेजी की संभावना लगाई जा रही थी। ऐसा हुआ भी है। शेयर बाजार रेकॉर्ड तेजी के साथ खुला है। एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की तीसरी बार वापसी का अनुमान जाहिर किया गया था।

नई ऊंचाईयों पर बाजार

आज बंपर तेजी के बीच शेयर बाजार नई ऊंचाईयों पर पहुंच गया है। शेयर बाजार आज खुलने के साथ ही 2050 अंक उछलकर 76,018 के नए शिखर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी शानदार तेजी देखी जा रही है। पिछले सप्ताह शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा था। इसके बाद भी आज बाजार ने अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया है।

पिछले सप्ताह रही थी गिरावट

शेयर बाजार में पिछले सप्ताह गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि शेयर बाजारों में पिछले पांच सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच बैंकों और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 75 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 75.71 अंक यानी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 73,961.31 पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान यह 74,478.89 अंक के ऊपरी और 73,765.15 अंक के निचले स्तर पर भी रहा था। इस तरह सूचकांक में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी गिरावट के दौर से उबरने में सफल रहा था और 42.05 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 22,530.70 अंक पर बंद हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.