टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर बना रॉकेट, रेखा झुनझुनवाला ने एक दिन में कमाए 300 करोड़, आगे भी उछाल के संकेत

Updated on 08-05-2023 07:26 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में रतन टाटा (Ratan Tata) के टाटा ग्रुप (Tata Group) के एक स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस शेयर (Multibagger Stock) में बंपर उछाल आया है। बीते सप्ताह अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को इस शेयर (Multibagger Stock) में उछाल के बीच रेखा झुनझुनवाला को 300 करोड़ रुपयों का मुनाफा हुआ है। रेखा झुनझुनवाला दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। इस शेयर में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है। रेखा झुनझुनवाला ने मार्च 2023 में शेयर खरीदे थे। पिछले तीन वर्षों में इस शेयर में 230 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है। हम आपको इस शेयर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हालांकि आप बिना अपने वित्तीय सलाहाकार से बात करे बिना किसी भी शेयर में निवेश न करें। ऐसा करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस शेयर ने किया मालामाल


निवेशकों को मालामाल करने वाला यह शेयर टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) का है। टाइटन के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। टाइटन के शेयरों में तेजी के बीच रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) को 300 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बीते शुक्रवार को टाइटन के शेयर 2.31 फीसदी की तेजी के साथ 2,732 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। बता दें कि राकेश झुनझुनवाला का पिछले साल निधन हो गया था। इसके बाद से रेखा झुनझुनवाला ही उनका पोर्टफोलियो संभाल रही हैं। टाइटन में रेखा झुनझुनवाला की बड़ी हिस्सेदारी है।

टाइटन के शेयरों में 24 फीसदी का आया उछाल


टाइटन कंपनी के मार्च 2023 की तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के आंकड़ों के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला की टाइटन में 5.29 फीसदी हिस्सेदारी है। बीते शुक्रवार को टाइटन के शेयरों में 65 रुपये तक का उछाल आया है। इस तेजी के चलते रेखा झुनझनवाला को करीब 300 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल में टाइटन के शेयर 24 फीसदी तक उछल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2002-03 में राकेश झुनझुनवाला ने टाइटन के शेयर करीब 3 रुपये की औसत कीमत पर खरीदे थे। अभी टाइटन के शेयर की कीमत बढ़कर 2618 रुपये के स्तर तक पहुंच चुकी है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में टाइटन के शेयरों की कीमत और बढ़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.