JK Cements समेत इन कंपनियों के स्टॉक हैं आज ट्रेंड में, इन पर रखें नजर

Updated on 06-06-2023 08:06 PM
मुंबई: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन, आज प्रमुख सूचकांकों ने भारी गिरावट के साथ कारोबार किया। आईटी शेयरों ने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में अपना नुकसान बढ़ाया है। आज सुबह करीब सवा ग्यारह बजे बैरोमीटर इंडेक्स, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स, 167.41 अंक या 0.27% नीचे गिर कर 62,620.06 पर था। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 42.10 अंक या 0.23% गिरकर 18,551.75 पर आ गया। एसएंडपी बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 0.30% गिर गया, जबकि एसएंडपी बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.01% बढ़ा।

मंगलवार, 06 जून, 2023 को इन ट्रेंडिंग शेयरों पर रखें नजर


नेल्को: 6 जून को नेल्को लिमिटेड के शेयरों में लगभग 15% की वृद्धि हुई। यह बढ़ोतरी तब देखने को मिली जबकि कंपनी ने पिस्किस नेटवर्क के प्रमोटरों और अन्य शेयरधारकों के साथ एक कारोबारी सौदा किया। सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर कंपनी के शेयर 14.49 फीसदी की तेजी के साथ 726.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। स्टॉक आज तक लगभग 4.29% ऊपर है, लेकिन पिछले तीन वर्षों में यह 220% से अधिक हो गया है। नेल्को 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1,111 इक्विटी शेयर खरीदने के लिए 99,99,100 रुपये का शुरुआती निवेश करने पर सहमत हुई है। एक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह प्रारंभिक निवेश Piscis Networks की पेड-अप पूंजी के 9.09% का प्रतिनिधित्व करता है।

जेके सीमेंट्स: कंपनी तोशाली सीमेंट का अधिग्रहण करने की योजना बना रही है, जो इसे पूर्वी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में सक्षम बनाएगी। तोशाली सीमेंट वर्तमान में ओडिशा में दो मैन्यूफैक्चरिंग यूनट‌्स का ऑपरेशन करती है। इसकी पहली यूनिट की सीमेंट उत्पादन क्षमता 0.33 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) और 0.198 MTPA की ग्राइंडिंग कैपिसिटी है। यह कोरापुट के अम्पावल्ली में स्थित है। इसकी दूसरी इकाई चौद्वार, कटक में है। इसकी प्रोडक्शन कैपिसिटी 0.435 एमटीपीए है।

एलएंडटी कंस्ट्रक्शन: एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्रीज (बीएंडएफ) बिजनेस को हाल ही में भारत में महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर एक प्रतिष्ठित डेवलपर के हैं और इसमें मुंबई में दो अलग-अलग स्थानों पर कामर्शियल टावरों का निर्माण शामिल है। इन ऑर्डर्स का टोटल वैल्यू 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये के बीच है। इसलिए ये कंपनी के लिए काफी वैल्यूवेबल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.