स्टोक्स बने टेस्ट क्रिकेट के सिक्सर किंग:ब्रैंडन मैकुलम की बराबरी की

Updated on 12-12-2022 06:33 PM

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट की दूसरी पारी में छक्का लगाते ही इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम की बराबरी कर ली। इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स के 88 टेस्मैट चों में 107 छक्के हो गए हैं। उन्हीं की टीम के कोच मैक्कुलम ने भी टेस्ट करियर में 107 छक्के लगाए थे।

दोनों पारियों में जड़ा 1-1 सिक्स
31 साल के बेन स्टोक्स ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट की दूसरी पारी में 41 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा। इसी छक्के से वह टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बैटर्स में टॉप पर पहुंचे। उन्होंने पहली पारी में 30 रन बनाए थे। इस पारी में भी उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया था।

तीसरे टेस्ट में तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं। इंग्लैंड की दोनों पारियां हो चुकी हैं। दोनों ही पारियों में स्टोक्स ने एक-एक छक्का लगाया। मैच में पाकिस्तान की बैटिंग जारी है। उन्हें 2 दिन में जीत के लिए 157 रन की जरूरत है। वहीं, इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए।

इस मैच में अब इंग्लैंड बैटिंग नहीं करेगा। ऐसे में स्टोक्स 17 दिसंबर से कराची में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के दौरान ही मैक्कुलम से आगे निकल पाएंगे। पहला टेस्ट जीतकर इंग्लैंड 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं।

भारत के लिए सहवाग टॉप पर
टीम इंडिया की बात करें तो पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनके नाम 104 टेस्ट में 91 छक्के हैं। वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा छक्के हैं। वनडे के 235 मैचों में रोहित ने 256 और टी-20 के 148 मैचों में उन्होंने 182 छक्के लगाए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.