चिकन कॉर्नर पर पथराव, लगाए नारे पानीपत पहुंची नूंह हिंसा की आग

Updated on 04-08-2023 02:29 PM
सुमित/पानीपत: हरियाणा के नूंह में हुए दंगों के बाद कई इलाकों में तनाव बना हुआ है। इसी तनाव के बीच गुरुवार रात साढ़े 9 बजे पानीपत में कुछ शरारती तत्वों ने उत्पात मचा दिया। यह घटना पानीपत के नूरवाला की धमीजा कॉलोनी में हुई। नूंह में जान गंवाने वाला पानीपत का अभिषेक धमीजा कॉलोनी का ही रहने वाला था। गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे धमीजा कॉलोनी में अभिषेक के घर के पास 15 युवकों के झुंड ने एक विशेष समुदाय से जुड़े व्यक्ति के चिकन कॉर्नर पर एकाएक पथराव कर दिया। इसमें उसकी दुकान के शीशे टूट गए। युवकों ने वहां खड़ी दो गाड़ियों पर भी पत्थर और डंडे बरसाए। इससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हमला करने वाले युवक धार्मिक नारे लगा रहे थे।

मौके पर तनाव बढ़ता देखकर इलाके के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले उत्पात मचाने वाले युवक फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। नूंह में अभिषेक की हत्या के बाद से ही पानीपत में तनाव बना हुआ था। हालांकि प्रशासन की सूझबूझ से किसी तरह की हिंसा नहीं हुई लेकिन गुरुवार शाम को कुछ युवकों ने उत्पात मचा दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तहसील कैंप थाना प्रभारी समेत पुलिस का अमला पहुंच गया है। अभिषेक के घर के आस-पास पुलिस की तैनात के अलावा, उस एरिया को सील कर दिया गया है। फिलहाल किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। उत्पाम मचा कर भागने वाले युवकों की पहचान में पुलिस जुट गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.