यूपी में दो ट्रेनों पर पथराव:प्रयागराज में सीमांचल में बैठा यात्री घायल, मिर्जापुर में महाबोधि पर फेंके पत्थर

Updated on 24-09-2024 01:42 PM

यूपी में सोमवार रात 2 ट्रेनों पर पथराव हुआ। प्रयागराज में आनंद विहार से बरौनी (बिहार) जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए। इसमें एक यात्री घायल हो गया। दूसरी घटना मिर्जापुर में महाबोधि एक्सप्रेस की है। यहां भी ट्रेन पर पत्थर फेंके गए।

सीमांचल एक्सप्रेस सोमवार शाम 5.30 बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुई। शाम 5.40 बजे यमुना ब्रिज से पहले उस पर पथराव शुरू हो गया। ट्रेन पर 10 से ज्यादा पत्थर फेंके गए।

घटना में गेट पर बैठे सुजीत कुमार को पत्थर लग गया। उसका दांत टूट गया और होंठ कट गए। मिर्जापुर पहुंचने पर उसका इलाज किया गया। सुजीत उसी ट्रेन से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गया।

प्रयागराज RPF प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया- घायल सुजीत बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। घटना के समय वह स्लीपर कोच S-3 के गेट पर बैठा था। इलाज कराकर उसे रवाना कर दिया गया है।

2-3 युवकों ने मारे पत्थर घायल सुजीत के भाई ने बताया- हम लोग परिवार समेत दिल्ली से बरौनी जा रहे थे। हमारे पास 3 कंफर्म और 5 वेटिंग टिकट था। यमुना ब्रिज पर जैसी ही ट्रेन पहुंची, 2-3 युवकों ने हमें पत्थर फेंक कर मारे।

गेट पर बैठे मेरे चाचा के लड़के सुजीत के होंठ पर एक पत्थर आकर लगा। उसका एक दांत टूट गया और होंठ पर भी गहरा घाव हो गया। हमारे बड़े पापा का देहांत हो गया, इसलिए हम लोग बरौनी लौट रहे थे।

RPF के SI अशोक कुमार ने बताया- गया से नई दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस (12397) ट्रेन ने शाम 7.21 बजे मिर्जापुर में एंट्री की, तभी गार्ड ने कंट्रोल रूम में सूचना दिया कि गार्ड लॉबी में गिट्‌टी आकर लगी है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारा है।

हालांकि, गार्ड ने किसी को पत्थर मारते देखा नहीं है, न ही किसी को गिट्‌टी लगी है। गार्ड के बयान के आधार पर RPF ने मामला दर्ज किया।

कानपुर में की गई थी ट्रेन पलटने की साजिश

अभी 2 दिन पहले रविवार को कानपुर में ट्रेन को पलटने की साजिश की गई थी। प्रेमपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर एक छोटा सिलेंडर रखा मिला। शुक्र था कि ड्राइवर की पहले ही नजर पड़ गई। उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ठीक 10 फीट पहले गुड्स ट्रेन रुक गई। घटना सुबह 5.50 बजे की कानपुर से 35 किमी दूर प्रेमपुर रेलवे स्टेशन की है।

38 दिनों में 5वीं साजिश यूपी में 38 दिनों में ट्रेन पलटाने की यह 5वीं साजिश थी। इससे पहले कानपुर में ही 8 सितंबर को कासगंज रूट पर भरा सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रची गई थी। ट्रैक के पास बोतल में पेट्रोल और बारूद रखा मिला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.