राजकोट में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव दो बोगियों की खिड़कियों के कांच टूटे, गुजरात के गृहमंत्री भी इसी ट्रेन में थे सवार

Updated on 08-12-2023 01:55 PM

राजकोट में गुरुवार रात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए। इससे ट्रेन के दो कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए। ट्रेन पर पथराव राजकोट से 4 किमी दूर बिलेश्वर के पास रात 9 बजे हुआ। ट्रेन अहमदाबाद से राजकोट आ रही थी। हालांकि, पथराव में किसी को चोट नहीं पहुंचीं। आरपीएफ ने मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है।

गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी भी इसी ट्रेन में सवार थे
यात्रियों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजकोट के बिलेश्वर के पास ट्रेन पर पथराव हुआ। पथराव से ट्रेन की सी-4 व सी-5 कोच की दो खिड़कियों के कांच टूट गए। पथराव से दोनों बोगियों में भगदड़ के हालात बन गए थे।

हालांकि, चंद मिनट में ही ट्रेन राजकोट स्टेशन पर पहुंच गई थी। गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी भी इसी ट्रेन में सवार थे। वे अहमदाबाद से राजकोट आ रहे थे।

जांच पूरी होने के बाद सही तथ्य सामने आ पाएगा
राजकोट रेलवे बोर्ड के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पथराव की यह वारदात राजकोट से 4 किमी दूर बिलेश्वर के पास हुई। जांच के लिए रेलवे पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। इस इलाके में कई झुग्गियां हैं, जहां रहने वाले बच्चे अक्सर ट्रेनों पर पत्थर फेंकते हैं।

हम इसे लेकर जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। फिलहाल इस घटना में बच्चे शामिल हैं या कोई और, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही सही तथ्य सामने आ जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.