कोरिया जिले में 31 अगस्त तक चलेगा स्टॉप डायरिया कैंपेन

Updated on 01-07-2024 06:19 PM

कोरिया। जिले में 1 जुलाई से 31 अगस्त तक स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किए गए हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस अभियान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग को समन्वय से कार्य करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग माइक्रो प्लान, प्रचार प्रसार और मॉनिटरिंग का कार्य करेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषण से जोखिम वाले बच्चों की पहचान करेगा और पोषण संबंधी आकलन करेगा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल की गुणवत्ता परीक्षण और शुद्ध जल आपूर्ति का कार्य करेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग स्वच्छता अभियान और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता में भागीदारी करेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ग्राम संगठन, स्वयं सहायता समूह, मितानिनों की बैठक में चर्चा आयोजित कर जन जागरूकता फैलाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों में शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सेंगर ने बताया कि 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष के सभी बच्चों को ओ.आर.एस पैकेट और जिंक की गोली वितरित की जाएगी।

डायरिया के बच्चों को चिन्हांकित कर निःशुल्क इलाज और शिशु पोषण-आहार-व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण युक्त आहार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओ.आर.एस. कॉर्नर स्थापित किए गए हैं और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी ओ.आर.एस कॉर्नर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में हाथ धोने की उचित विधि का प्रदर्शन, पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार, माताओं और परिवारों को एम.सी.पी कार्ड द्वारा परामर्श, घरेलू ओ.आर.एस. घोल तैयार करने की विधि का प्रदर्शन और उसकी उपयोगिता के महत्व को बताना शामिल है। साथ ही सी.एच.ओ., आर.एच.ओ., आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों को ओ.आर.एस. और जिंक टेबलेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.