'अपने घर का कचरा दूसरों के यहां फेंकना बंद करो', पेशावर धमाके पर तालिबान ने पाकिस्तान को सुनाया

Updated on 02-02-2023 06:15 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुए आतंकी हमले में 101 लोगों की मौत हो चुकी है। हमले के लिए पाकिस्तान सुरक्षा में चूक को जिम्मेदार ठहरा रहा है। पाकिस्तान में इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के एक धड़े ने ली है। लेकिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कहना है कि आतंकी अफगान बॉर्डर के पास इकट्ठा हैं। पाकिस्तान पहले भी कहता रहा है कि अफगान तालिबान अपनी धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ करने के लिए दे रहा है। अब पाकिस्तान के इन आरोपों पर तालिबानी सरकार के विदेश मंत्री मुल्ला आमीर मुत्ताकी ने प्रतिक्रिया दी है।
टोलो न्यूज के मुताबिक अमीर मुत्ताकी ने कहा, 'पाकिस्तान को अपना कचरा दूसरों के घरों में नहीं फेकना चाहिए। पाकिस्तान अपनी समस्याओं को खुद देखे और इसके लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराना छोड़ दे। पाकिस्तान को पेशावर धमाके के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।' ये हमला पुलिस लाइन की एक मस्जिद में हुआ है, जो पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़ा हमला है। पेशावर के एक वरिष्ठ अधिकारी काशिफ आफताब अब्बासी के मुताबिक इस हमले में 225 लोग घायल हुआ है, जिनमें से कुछ अभी भी गंभीर है।

शरीर पर पहन रखा था बम

जानकारी के मुताबिक धमाके के वक्त मस्जिद में 300 लोग थे। हमलावर ने एक जैकेट पहन रखा था, जिस पर बम लगा था। धमाके के कारण छत का एक हिस्सा उड़ गया। मरने वालों और घायलों में ज्यादातर लोग पुलिसकर्मी थे। मुख्य बचाव अधिकारी बिलाल फैजी ने कहा कि बचाव दल मंगलवार को भी घटनास्थल पर काम कर रहा था। मलबे में अंदर लोग अभी भी फंसे हुए थे। मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा थी, कि लगभग हर कब्रिस्तान में शोकाकुल लोग थे।

सुरक्षा में चूक से हुआ हमला

आतंकवाद रोधी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर हमलावर मस्जिद तक कैसे पहुंचा। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर गुलाम अली ने कहा कि ये सुरक्षा में चूक है। इस हमले के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले के बाद सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने आतंकी समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.