अडानी के शेयरों में आज भी जारी है तूफान, बाजार खुलते ही 15% तक की तेजी, निवेशक मालामाल

Updated on 29-11-2023 01:59 PM
नई दिल्ली : अडानी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Shares) में मंगलवार को 20 फीसदी तक की भारी तेजी दर्ज की गई थी। इससे अडानी के निवेशकों ने एक दिन में ही 1.2 लाख करोड़ रुपये कमा लिये थे। अडानी के शेयरों में आज भी अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के पीछे पिछले हफ्ते आया सुप्रीम कोर्ट का बयान है। कोर्ट ने कहा था कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जिससे कि सेबी पर संदेह किया जाए। सेबी हिंडनबर्ग द्वारा अडानी ग्रुप पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रहा है। वहीं, शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक भी अच्छी-खासी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। बीएसई सेंसेक्स 0.56 फीसदी या 372 अंक बढ़कर 66,546 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.55 फीसदी या 109 अंक बढ़कर 19,999 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।


अडानी टोटल


अडानी टोटल का शेयर 14.26 फीसदी या 91.85 रुपये की बढ़त के साथ 736 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 3,998 रुपये है।

अडानी एनर्जी सोल्यूशंस


अडानी एनर्जी का शेयर 6.67 फीसदी या 57.90 रुपये की बढ़त के साथ 926 रुपये पर ट्रेड करता दिखा है। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 3,000 रुपये है।

अडानी एंटरप्राइजेज


अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार को 0.76 फीसदी या 18.30 रुपये की बढ़त के साथ 2442 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 4,189 रुपये है।

अडानी पोर्ट्स


अडानी पोर्ट्स का शेयर बुधवार को 0.44 फीसदी या 3.65 रुपये की बढ़त के साथ 841.45 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 912.05 रुपये है।

अडानी पावर


अडानी पावर का शेयर बुधवार को 1.95 फीसदी या 8.70 रुपये की बढ़त के साथ 454.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने आज कारोबार के दौरान 470.90 रुपये का नया 52 वीक हाई बनाया है।

अडानी ग्रीन


अडानी ग्रीन का शेयर आज 2.80 फीसदी या 29.50 रुपये की बढ़त के साथ 1081.95 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर का 52 वीक हाई 2,185 रुपये है।

अडानी विल्मर

अडानी विल्मर का शेयर 2.86 फीसदी या 9.95 रुपये की बढ़त के साथ 358.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 668 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.