सिर्फ 48 गेंद में तूफानी सेंचुरी, चौके-छक्के की बारिश, यशस्वी जायसवाल ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

Updated on 03-10-2023 01:34 PM
हांगझोऊ: युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ पहले मैच को यादगार बना दिया। बाएं हाथ के इस ओपनर ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिर्फ 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनकी पहली सेंचुरी भी थी, इस दौरान उन्होंने आठ चौके और सात छक्के भी लगाए। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर जहां उनके साथी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे तो यशस्वी आसानी से अपने शॉट्स लगा रहे थे। 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर अपनी सेंचुरी पूरी करने वाले यशस्वी 204.08 की प्रचंड स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 17वें ओवर की दूसरी बॉल पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में वह कैच आउट हो गए। यशस्वी के बाद अंत में रिंकू सिंह की 15 गेंद में 37 रन की नाबाद पारी के बूते भारत 202/4 का स्कोर खड़ा कर पाया।

यशस्वी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
  • एशियन गेम्स में शतक बनाने वाले पहले भारतीय
  • टी-20 इंटरनेशनल में सबसे युवा शतकवीर भारतीय
  • टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज शतकवीर भारतीय

एक शतक दो सेलिब्रेशन
मैच के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब यशस्वी जायसवाल अपना शतक पूरा करने से पहले ही सेलिब्रेशन मनाने लगे। दरअसल, 16वें ओवर की चौथी गेंद पर गेंदबाज सोमपाल कामी को उन्होंने गजब का लैप शॉट मारा। 95 रन पर खेल रहे जायसवाल को लगा कि ये छह रन हो गया और उन्होंने अपने शतक का जश्न भी मनाना शुरू कर दिया, लेकिन तभी फील्ड अंपायर ने चेक करके बताया कि यह चौका है। ऐसे में जायसवाल ने शर्माते हुए अपने सिर पर हाथ रख लिया। यानी वह शतक से अभी एक रन पीछे थे। मगर अगली ही बॉल पर सिंगल लेकर उन्होंने 48 गेंदों में अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया और अब बार भी हेलमेट निकालकर कैमरा के सामने जमकर पोज दिए।

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा
पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में नेपाल के खिलाफ इस टी-20 शतक के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जायसवाल ने 21 साल नौ महीने और 13 दिन की उम्र में शतक बनाया और शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 23 साल और 146 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी बनाई। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज ने शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा और सुरेश रैना के बाद टी-20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाला सिर्फ आठवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। जायसवाल के नाम पहले ही टेस्ट में शतक दर्ज है, जो उन्होंने इसी साल डोमिनिका में पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.