अडानी के शेयरों में तूफानी तेजी, 10 के 10 शेयर बने रॉकेट, टॉप 25 में गौतम अडानी की वापसी

Updated on 06-03-2023 06:52 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी के शेयरों का पतन शुरू हो गया। अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आई, लेकिन एक महीने बाद बाजी पलट गई है। हिंडनबर्ग का असर बेअसर दिखने लगा है। बीते हफ्ते भी अडानी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इस हफ्ते की शुरूआत भी तेजी के साथ हुई है। अडानी के शेयरों में सोमवार को हफ्ते के पहले दिन तूफानी तेजी देखने को मिली। प्री ओपनिंग में ही अडानी के शेयर चढने लगे। बाजार खुलते ही अडानी के शेयरों में रॉकेट की रफ्तार देखने को मिली। अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 13 फीसदी तक उठल गए। अडानी पावर, अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस में 5% अपर सर्किट लगा है।

    अडानी के शेयरों का हाल

    • अडानी एंटरप्राइजेज (ADANI ENTERPRISES) सुबह 10.30 बजे 13 फीसदी तेजी के साथ 2123.65 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
    • अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक्स जोन (Adani Ports and Economic Zone)के शेयर 3.19 फीसदी की तेजी के साथ 708.15 रुपये पर पहुंच गए हैं।
    • अडानी पावर (Adani Power) के शेयर में सुबह बाजार खुलते ही 5 फीसदी की तेजी आई और ये 177.90 रुपये पर पहुंच गए।
    • अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर 5 फीसदी चढ़कर 780.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
    • अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green) के शेयर में 5 फीसदी की तेजी बाजार खुलते ही आई और शेयर उछलकर 590.10 रुपये पर पहुंच गए।
    • अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर खबर लिखे जाने तक 4.99 फीसदी चढ़कर 829.90 रुपये पर पहुंच गए।
    • अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का शेयर 5 फीसदी उछलकर 439.20 रुपये पर पहुंच गया।
    • एसीसी सीमेंट (Acc Cement) के शेयर 0.41 फीसदी उछलकर 1901.90 रुपये पर पहुंच गया है।
    • अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर 1.29 फीसदी उछलकर 397.05 फीसदी पर ट्रेड कर रहा है।

      गौतम अडानी की टॉप 25 में एंट्री

      शेयरों में तेजी का असर गौतम अडानी के शेयरों पर देखने को मिला है। गौतम अडानी का नेटवर्थ आज फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में सबसे तेजी से बढ़ा है। गौतम अडानी आज फिर से फोर्ब्स बिलेनियर की लिस्ट में टॉप गेनर बने हैं। गौतम अडानी की दौलत 2.9 अरब डॉलर बढ़ गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी का नेटवर्थ 46.8 अरब डॉलर पहुंच गया है। दौलत में बढ़ोतरी के साथ गौतम अडानी दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में टॉप 25 में फिर से शामिल हो गए है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी 49.8 अरब डॉलर के साथ 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स में 46.2 अरब डॉलर के साथ गौतम अडानी 26वें नंबर पर हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.