अडानी के शेयरों में तूफानी तेजी! हिंडनबर्ग के कहर के बाद Adani का जबरदस्त कमबैक

Updated on 01-03-2023 09:22 PM

नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg Research Report) के हमले के बाद बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों ने जबरदस्त वापसी की है। आज बाजार में अडानी ग्रुप (Adani Group) के सभी 10 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी ग्रुप के स्टॉक्स बढ़त के साथ खुले हैं। शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह शेयर बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब 1,506.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शेयर में सुबह से ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सुबह 1,424 रुपये के स्तर पर खुला था। आज अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी के चलते निवेशक काफी गदगद हैं। जिन शेयरों में अभी तक बिकवाली का दबाव था। अब उनमें निवेशकों की भारी खरीदारी देखी जा रही है।

अडानी के शेयरों ने दिखाया 10 का दम


अडानी ग्रुप के शेयरों ने आज जबरदस्त वापसी की है। अडानी एंटरप्राइजेज के साथ ही अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिकस जोन लिमिटेड के शेयर में भी तेजी देखने को मिल रही है। यह शेयर दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 607.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह यह 598 रुपये के स्तर पर खुला था। वहीं अडानी पॉवर के शेयर में भी आज बढ़त दिख रही है। यह शेयर आज अपर सर्किट पर लगा हुआ है। पांच फीसदी बढ़त के साथ यह 153.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक में निवेशकों की सुबह से ही भारी खरीदारी देखने को मिली है। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर तीन फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 663.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। शेयर में सुबह से ही तेजी देखी जा रही है।

NDTV के शेयरों में भी उछाल


आज सुबह से NDTV के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है। एनडीटीवी के शेयर 199.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। एनडीटीवी का शेयर सुबह 190.15 रुपये पर खुला था। इसके बाद से इसमें तेजी देखने को मिली है। शेयर में सुबह से 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। वहीं अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर भी आज अपर सर्किट पर चल रहे हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी 5 फीसदी बढ़त के साथ 509.55 रुपये के अपर सर्किट पर हैं। अंबुजा सीमेंट के शेयर भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर दो फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 351.45 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.