कहानी बरनॉल की जलन से राहत देने वाला मलहम कब ट्रोल्स का हथियार बन गया, पता भी नहीं चला

Updated on 23-06-2023 07:33 PM
नई दिल्ली: दुनिया में जलने वालों की कमी नहीं और बुझाने वालों की तो बिल्कुल नहीं। यूं तो इसका अविष्कार आग से जलने पर होने वाले जलन को कम करने के लिए हुआ था, लेकिन आज के डिजिटल दौर में वर्चुअल फाइटर्स ने इसे नया रूप दे दिया है। आज के दौर में कोई अगर किसी को देखकर जलता है तब जले पर नमक नहीं छिड़का जाता, बल्कि उसे बरर्लॉन (Burnol) लगाता है। जिसका काम कभी जलन से राहत देना, आग बुझाने का था, अब वो आग लगाने का काम कर रहा है। जो कभी हमारे घर में मौजूद फ़र्स्ट-ऐड बॉक्स का साथी था, आज वो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का हथियार बन गया है।

​कहानी बरनॉल की

साल 1960 में बरनॉल का जन्म हुआ। Reckitt Benckiser नाम की कंपनी ने लोगों की जरूरत को देखते हुए एक ऐसी क्रीम बनाई, जो शरीर के किसी हिस्से के आग या भाप से जलने पर होने वाली जलन से राहत देती थी। ये वही कंपनी है जो डिटॉल (Dettol), लाइजॉल (Lysol), वीट (Veet), ड्यूरेक्स (Durex) आदि बनाती है। भारत में उस वक्त चूल्हे, स्टोव और कोयले पर खाना बनता था। इस दौरान अक्सर महिलाओं की उंगलियां, हाथ जल जाती थी। उस जलन में बरनॉल बढ़िया काम करता था। धीरे-धीरे इसने अधिकांश भारतीय घरों में जगह बना ली। लोगों के घरों में पुदीन हरा, ठंडा तेल , विक्स के साथ-साथ बरनॉल ने भी जगह ले ली।

​‘हाथ जल गया, शुक्र है घर में बरनॉल है’

बरनॉल की डिमांड बढ़ी तो कंपनी ने विज्ञापन पर खर्च भी शुरू कर दिया। 1970 के दशक में टीवी, अखबार, रेडियो पर बरनॉल के खूब विज्ञापन आते थे। एक विज्ञापन भी आपको भी याद होगा जब छोटी बच्ची को खिलौना बताता है कि उसका हाथ जलेगा और मां बरनॉल लगाएगी। ‘हाथ जल गया, शुक्र है घर में बरनॉल है’ काफी पॉपुलर हुआ था। बरनॉल ऐंटीसेप्टिक क्रीम को साल 2001 में इसे Dr Morepen ने लगभग 9 करोड़ में ख़रीद लिया। डॉ मोरेपेन के हाथों में आने के बाद बरनॉल के विज्ञापनों पर खर्च बढने के साथ-साथ सेल भी बढ़ा। तीन महीनों में ही बरनॉल की सेल 4 करोड़ पर पहुंच गई, जो पिछले पूरे साल के सेल का 80 फीसदी था।

​पांच सालों से कोई विज्ञापन नहीं

एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच सालों से बरनॉल ने विज्ञापन पर कोई खर्च नहीं किया। बरनॉल का कोई नया विज्ञापन पिछले कई सालों ने नहीं आया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिर भी यह तीन सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड में शामिल है। साल दर साल इसकी सेल में 11 फीसदी की तेजी देखने को मिली। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के मुताबिक पिछले साल बरनॉल की सेल 10 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई। विज्ञापन से कंपनी का सेल बढ़ रहा है। जबकि बाकी दो ब्रांड मेगनानो (Meganano) और वेनिज़ा (Vaniza) की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। मेगनानो की सेल बीते साल 3.40 लाख यूनिट्स रही तो वेनिजा की सेल 91000 यूनिट्स रही।

​अपने आप हो रहा प्रचार​

बरनॉल के सेल में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह सेल्फ प्रमोशन है। ट्विटर और सोशल मीडिया पर अक्सर #burnol ट्रेंड करता रहा है। भले ही निगेटिव सेंस में, लेकिन कंपनी का सेल्फ प्रमोशन हो रहा है। इसका असर उसकी सेल पर देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर आम बातचीत तक बरनॉल का प्रमोशन हो रहा है। चाहे ट्विटर हो, फ़ेसबुक हो या इंस्टाग्राम ‘बरनॉल लगा ले’ ट्रोल्स का नया हथियार बन गया है। सिर्फ ट्रोलिंग के लिए ही नहीं बल्कि यार-दोस्त से लेकर व्हाट्सप ग्रुप पर ये धड़ल्ले से इस्तेमाल होता है। कभी भी कुछ हो, सोशल मीडिया पर #burnol ट्रेंड करने लगता है।

​पहले से लेकर अब तक में अंतर​

पहले जहां आग या भाप से जल जाने पर बरनॉल लगाने की हिदायत दी जाती थी, वहीं अब सोशल मीडिया पर इसे किसी का विरोध करने के लिए, अपना ओपिनियन रखने के लिए, किसी को जलाने के लिए तो किसी के जलन को कम करने के लिए लोग नमक ही जगह बरनॉल लगाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.