अजब गजब मामला! दबंगों ने खेत में जाने का रोका रास्ता, खेती करने के लिए किसान ने पीएम मोदी से की हेलीकॉप्टर की मांग

Updated on 24-11-2023 01:36 PM
उज्जैन: अपनी समस्याओं के निराकरण और उनका शीघ्रता से समाधान हो इसलिए हर परेशान व्यक्ति तरह-तरह के हथकंडे अपनाता है। लेकिन उज्जैन जिले में एक ऐसा किसान है जिनके आइडिया ने लोगों को हैरान कर दिया। खेत पर जाने के लिए जब दबंगों ने चारों ओर से रास्ता रोक दिया तो उन्होंने प्रशासन, राज्य सरकार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख अनोखी मांग कर दी।


दरअसल, रास्ता बंद होने के बाद प्रशासन को पत्र लिखते हुए कहा कि दबंगो की दबंगई के कारण मैं अपने खेत पर नहीं जा पा रहा हूं। इसके चलते खेत अब तक सूने पड़े हुए हैं। मुझे खेतों पर हेलीकॉप्टर उतारने की परमिशन दी जाए जिससे कि मैं यहां खेती कर सकूं।

खेत के चारों तरफ का रास्ता किया बंद


यह मामला चिंतामण थाना क्षेत्र का है। ग्राम गोंदिया में रहने वाले पुरुषोत्तम राठौर की कृषि भूमि गांव में ही है। इनकी कृषि भूमि के आसपास की जमीन पर लोकल दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं वो पुरुषोत्तम को उसके खेत में जाने नहीं देते हैं। इतना ही नहीं किसी तरह दूसरों की जमीन से होकर जाता है तो उसे धमकाया जाता है। कई बार मारपीट भी की गई है।

लोकल प्रशासन ने खड़े किए हाथ


धमकी और मारपीट के बाद परिवार को दबंगो का डर इतना अधिक है कि पुरुषोत्तम ने खेत पर जाना आना बंद कर दिया है। दबंगो की इस दबंगई से परेशान किसान ने कुछ दिनों पहले इसकी शिकायत लोकल प्रशासन से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब किसी ने नहीं सुना तो किसान ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अपनी मांग को जाहिर किया

पीएम मोदी को खत लिख बताई समस्या


पीड़ित किसान ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी यह समस्या हल करने का निवेदन किया है। उसने बताया कि क्षेत्र में दबंगों की दबंगई इतनी अधिक है कि हमें अपने खेत पर आने-जाने भी नहीं दिया जाता है। उनके डर के कारण ही हम ना तो खेत पर कोई बुवाई कर पाते हैं और ना ही अन्य कोई फसल उगा पाते हैं। स्थिति यह है कि जमीन और पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी हम खेत पर कोई काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि यहां पर बुवाई के लिए ट्रैक्टर व अन्य संसाधन ले जाना ही मुश्किल है।

हेलीकॉप्टर से उतरने की मांगी परमिशन


पीड़ित किसान ने पीएम को लिखे पत्र में उसने अपने खेत पर हेलीकॉप्टर उतारने की परमिशन मांगी गई है जिससे कि यहां कृषि संबंधित संसाधन ले जाकर खेत की बुवाई की जा सके। किसान के इस पत्र की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। वहीं, लोकल प्रशासन की नरअंदाजगी उसके कार्य शैली पर भी सवाल खड़े कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.