अजब शिक्षा विभाग का गजब फैसला, युवती के आधार कार्ड में 'w' की जगह 'c' देख रोक ली सरकारी नौकरी, पढ़ें पूरी खबर

Updated on 07-06-2023 06:56 PM
जयपुर: राजस्थान में एक विधवा युवती के आधार कार्ड में मामूली त्रुटि होने की वजह से उसे सरकारी नौकरी से वंचित कर दिया गया। युवती के बाकी पूरे दस्तावेज सही थे, लेकिन आधार कार्ड में पति के नाम से पहले w/o के स्थान पर c/o लिखा हुआ था। इसके चलते शिक्षा विभाग ने नौकरी देने से इंकार कर दिया। मजबूरन इस विधवा युवती को राजस्थान हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। हाईकोर्ट में याचिका लगाने के बाद जस्टिस सुदेश बंसल ने मामले की सुनवाई की। जस्टिस बंसल ने हैरानी जताई कि w/o के स्थान पर c/o लिखने से विधवा अभ्यर्थी को नौकरी से वंचित कैसे किया जा सकता है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रार्थी को एक महीने में नियुक्ति प्रदान करें।

रीट के आधार पर हुआ था चयन

राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता आरपी सैनी ने बताया कि दिसंबर 2021 में रीट के तहत होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के आवेदन मांगे गए थे। अभ्यर्थी रेशम बाई ने आवेदन किया। लिखित परीक्षा में रेशम बाई ने 99 अंक हासिल किए। रेशम बाई ओबीसी विधवा कोटे से थी और इस श्रेणी की मेरिट 76 अंक रही थी। शिक्षा विभाग ने चयनित अभ्यर्थी रेशम बाई को करौली जिला आवंटित किया था लेकिन दस्तावेज सत्यापन के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने रेशम बाई के आधार कार्ड में w/o के स्थान पर c/o लिखा होने की वजह से नियुक्ति से वंचित कर दिया था।


संशोधन के बाद भी नहीं माने जिला शिक्षा अधिकारी

चयनित अभ्यर्थी रेशम बाई के पति का निधन नवंबर 2008 में हो गया था। आवेदन भरने के दौरान तक रेशम के आधार कार्ड में एक त्रुटि थी। उनके पति के नाम से पहले w/o के स्थान पर c/o लिखा हुआ था। हालांकि रीट में चयन होने के बाद रेशम ने अपने आधार कार्ड में संशोधन करा लिया लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एडवोकेट आरपी सैनी के मार्फत राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जिसके बाद हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी रेशम बाई को नियुक्ति देने के आदेश जारी किए। (रिपोर्ट- रामस्वरूप लामरोड़)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.