अवैध परिवहन पर सख्ती, चेक पोस्टों की निगरानी मजबूत करने के निर्देश

Updated on 10-12-2025 12:20 PM

गरियाबंद। कलेक्टर  बीएस उइके ने आज जिले के सभी जिलाधिकारियों की समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, धान खरीदी की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर नवीन भगत सभी विभाग के जिला अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री उइके ने जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आबंटित उपार्जन केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए किसानों से लगातार चर्चा करते रहें। उन्होंने कहा कि किसानों की खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सहज बने रहे, इसके साथ ही  निगरानी टीमों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। खरीदी केंद्रों में आवश्यक संसाधन, धान की नमी जांच, तौल उपकरण, मिलान पर्ची व्यवस्था, ऑनलाइन एंट्री, और तौल प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करने टोकन की जानकारी, स्टेकिंग आदि की जानकारी रखने के निर्देश दिए हैं।

 कलेक्टर ने चेक पोस्टों के माध्यम से ड्यूटीरत अधिकारियों को धान की आवक और अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को चेकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध परिवहन करते वाहन पाए जाने पर तत्काल सीज कर प्रकरण दर्ज करने कहा है। कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि सभी अवैध जप्त धान को थाना में अनिवार्य रुप से सुपुर्द करें। उन्होंने हर सप्ताह भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक एप के माध्यम से जिन किसानों का पंजीयन हुआ है। उनका धान खरीदा जाएगा। एप के माध्यम से जिन किसानों के रकबा एंट्री, वारिसान पंजीयन में त्रुटि हुआ है उनका सत्यापन भी जारी है। पीवी एप से संबंधित सत्यापन का कार्य जारी है। इसलिए किसान यदि पंजीकृत है, तो उनका धान खरीदा जाएगा।

 कलेक्टर श्री उइके ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एआरओ एवं ईआरओ को भरे हुए गणना और घोषणा पत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जारी समय सारणी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशानुसार पात्र मतदाताओं को शामिल करने तथा अपात्र मतदाता को हटाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन इसकी समीक्षा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा की जा रही है। अधिकारी -कर्मचारी कार्यलीयन समय पर उपस्थित होकर नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें अन्यथा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए वे स्वयं ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर आगामी माह का वेतन आहरित किया जाएगा।

श्री उइके ने प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का लगातार समीक्षा करते रहें। इसमें किसी भी प्रकार के कोताही न बरते। जनपद सीईओ इसके लिए लक्ष्य बनाकर कार्य करें एवं हितग्राहियों को समय-सीमा में आवास को पुरा करने के लिए प्रेरित करते रहे। उन्होंने जिले में बन रहे प्रगतिरत् एवं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र प्रारंभ कर पुर्ण कराना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों को जिले के सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर दिसम्बर के अंत तक लगाने के निर्देश दिए।

 कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को धान के बदले अन्य फसलें एवं उनके लिए रबी फसल के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को प्रत्येक माह स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की समीक्षा बैठक लेने को कहा। साथ ही सभी उपस्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आश्रम छात्रावास, उचित मूल्य के दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक, गणवेश, सायकिल वितरण, अपार आईडी, टीकाकरण, जाति-निवास प्रमाण पत्र वितरण की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं, पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय सीमा पत्रक, राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की तथा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.