TCS की कड़ी कार्रवाई, भर्ती घोटाले में 16 कर्मचारियों की छुट्टी, रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप के पूर्व प्रमुख भी नपे

Updated on 16-10-2023 02:58 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी टीसीएस (TCS) ने भर्ती घोटाले में सख्त कार्रवाई की है। कंपनी ने कई महीनों की जांच के बाद 16 कर्मचारियों को निकाल दिया है। रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप के पूर्व प्रमुख ई एस चक्रवर्ती को भी बर्खास्त किया गया है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने रविवार रात एक बयान में बताया कि उसने 16 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही छह थर्ड पार्टी स्टाफिंग फर्म्स यानी वेंडर्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। कंपनी ने बताया कि भर्ती घोटाले की जांच में 19 कर्मचारियों को दोषी पाया गया। इनमें से 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है जबकि तीन कर्मचारियों को रिसोर्स मैनेजमेंट यूनिट से हटा दिया गया।

फरवरी-मार्च में दो अलग-अलग व्हिसल ब्लोअर्स ने टीसीएस में भर्ती में घोटाले का आरोप लगाया था। चक्रवर्ती पर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की भर्ती में धांधली का आरोप था। कंपनी ने 18 अप्रैल को उन्हें छुट्टी पर भेज दिया था। टीसीएस ने अब उन्हें बर्खास्त कर दिया है। इसके बाद कंपनी ने 23 जून को एक्सचेंजेज को बताया था कि वह इस मामले की जांच कर रही है। कंपनी ने कहा कि टाटा ग्रुप की कंपनी होने के नाते अनैतिक व्यवहार और मूल्यों के खिलाफ काम को किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम चाहते हैं कि हमारे सभी स्टेकहोल्डर्स और कर्मचारी टाटा ग्रुप के कोड ऑफ कंडक्ट का सख्ती से पालन करें।

क्या था मामला

व्हिसल ब्लोअर्स ने आरोप लगाया था कि टीसीएस के वेंडर्स कंपनी के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर भर्ती में धांधली कर रहे हैं। जांच के बाद कंपनी ने कहा कि यह मामला कंपनी के साथ फ्रॉड का नहीं है। इस भर्ती घोटाले से कंपनी के ऊपर कोई वित्तीय देनदारी भी नहीं पड़ी है। कंपनी आने वाले समय में अपने कॉरपोरेट गवर्नेंस को और बेहतर बनाने पर काम करेगी। कंपनी को हायरिंग रिफॉर्म्स के बारे में भी कई सुझाव मिले हैं। इसके लिए रिसोर्स मैनेजमेंट टीम में लोगों को रेगुलर इंटरवर पर ट्रांसफर करना और सप्लायर मैनेजमेंट में एनालिटिक्स को बेहतर बनाना शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.