क्रेडा ऑफिस में लेटलतीफी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर दिखाये सख्त तेवर

Updated on 03-01-2025 01:12 PM

रायपुर। विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंत्रालय के सभी विभागों के सचिवों और विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठ़क लेकर मुख्यमंत्री साय ने शासकीय कामकाज में पारदर्शिता और कसावट लाने के साथ-साथ आमजनता से जुडे़ मामलों का तत्परतापूर्वक त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिये गये थे। क्रेडा में भी इसका असर दिखने लगा है। वैसे तो क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा जब से कार्यभार ग्रहण किया गया है, तब से उनके द्वारा कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य भी श्री राणा द्वारा सतत् रूप से किया जा रहा है। साथ ही क्रेडा के कार्यालयों में अनुशासन के लिए भी हमेशा उनके द्वारा किये जाने वाले प्रयास सार्थक रूप से परिलक्षित होते रहते है। किन्तु दिनांक 02.01.2025 को सी.ई.ओ. क्रेडा के सख्त तेवर क्रेडा में देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर दिखाई दिया।
क्रेडा के सी.ई.ओ. राणा द्वारा तड़के सुबह 10.15 बजे को क्रेडा के प्रधान कार्यालय रायपुर में अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। बहुत से अधिकारी/कर्मचारी की समय पर उपस्थिति नही होने से सी.ई.ओ. क्रेडा ने ऐसे लापरवाह अधिकारी/कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए पत्र जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पत्र में ऐसे लापरवाही करने वाले जोनल, जिला व प्रधान कार्यालय के अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का 01 दिवस के वेतन कटौती करने के दिये निर्देश।


इस पर तत्परता से भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए बायोमेट्रीक मशीन क्रेडा के प्रधान कार्यालय में लगा दी गई है, क्रेडा सीईओ के इस कदम के फलस्वरूप अब कल (दिनांक 03.01.2025) से सबकी उपस्थिति बायोमेट्रीक मशीन के माध्यम से होगी, जिससे माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.