रीपा संचालन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही - डॉ आशुतोष

Updated on 07-07-2023 04:25 PM

कोरिया । ग्रामीण विकास के लिए राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों के साथ स्थानीय युवा उद्यमियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन योजना में जिन्हें दायित्व सौंपा गया है उसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी, अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार के एक मामले में मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सचिव बबन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें जनपद पंचायत में संलग्न कर दिया गया है। विदित हो कि रीपा के नोडल अधिकारी द्वारा परसगढ़ी ग्राम पंचायत के भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि रीपा की गतिविधियों का संचालन करने में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा लापरवाही बरतने से योजना का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नोडल अधिकारी के प्रतिवेदन के उपरांत जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने गत दिवस जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ परसगढ़ी गौठान का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सचिव की लापरवाही के कारण योजना का संचालन सही तरीके से नही हो रहा है। इस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत सचिव परसगढ़ी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और कर्त्तव्य के प्रति लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.