सुशासन को धरातल पर उतारने सख्त निर्देश, जनता के काम में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

Updated on 10-06-2026 02:34 PM

सुकमा। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के पटवारी, आरआई, तहसीलदार और एसडीएम को सीधे गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमि सीमांकन, नामांतरण और वनाधिकार पट्टों से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में कार्य करने की बात कही गई।

आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों की सुविधा के लिए भी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सहकारी समितियों में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया गया। साथ ही किसानों को दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत सचिवों से सीधे जमीनी रिपोर्ट लेकर समस्याओं के समाधान की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क माध्यमों और सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव में वंचित न रहे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल,…
 24 September 2026
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उन्हें हरियाणा का भी प्रभार दिया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।इससे…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और विधायक तुलेश्वर मरकाम का फोन हैक हुआ है। बुधवार को फूलो देवी नेताम के वॉट्सऐप नंबर से साइबर ठगों ने परिचितों को…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में आज (24 सितंबर) बारिश का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
 24 September 2026
राजधानी रायपुर में मंत्रालय की बस में आग लगने की घटना के बाद गुरुवार को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने खराब बस व्यवस्था के खिलाफ मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी…
 24 September 2026
रायपुर में कल यानी 25 सितंबर से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। 10 जोन में तालाब किनारे व्यवस्था की गई है। महादेवघाट में बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित होंगी, जबकि छोटी…
 24 September 2026
रायपुर के खमतराई स्थित शिवानंद नगर के श्री वरसिद्धि विनायक गणेश मंदिर में 21 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाता है। यहां पर दक्षिण भारतीय शैली में भगवान गणेश की स्थापना की…
 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
Advt.