ए-साल की पार्टी आयोजित करने वालों के लिए सख्त निर्देश:जहां भी जश्न होगा, वहां सीसीटीवी अनिवार्य, अश्लील गानों पर प्रतिबंध

Updated on 31-12-2025 11:24 AM
दुर्ग-भिलाई, नववर्ष 2026 के स्वागत को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। होटल, रिसॉर्ट, बार और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में करीब 600 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरे कार्यक्रम की सतत निगरानी करेंगे।

31 दिसंबर की रात शहर और जिले के अलग-अलग स्थानों पर नववर्ष कार्यक्रम, नाइट पार्टी और मनोरंजन आयोजन किए जाते हैं। इसके साथ ही पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थल और नदियों के किनारे बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ जश्न मनाने पहुंचते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पहले से तैयारी कर ली है।

जिला प्रशासन ने बैठक में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट और बार संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी लोगों की भीड़ एकत्रित हो, वहां सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

डीजे संचालकों के साथ अलग हुई बैठक

डीजे संचालकों के साथ अलग से बैठक कर स्पष्ट किया गया कि साउंड सिस्टम का उपयोग केवल अनुमति लेकर, निर्धारित समय और मानकों के अनुसार ही किया जाएगा। किसी भी स्थिति में अश्लील गानों पर प्रतिबंध रहेगा।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए होटल और बार संचालकों को पार्किंग स्थल पहले से चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे या सड़क किनारे वाहन पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। पार्किंग स्थलों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा गार्ड की तैनाती अनिवार्य की गई है।

फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य

जहां पर पार्टी की व्यवस्था की जाएगी वहां पर सुरक्षा के साथ-साथ अग्नि और विद्युत सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और बार में शॉर्ट सर्किट की आशंका न रहे, इसके लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फायर सेफ्टी ऑडिट और इलेक्ट्रिसिटी सेफ्टी ऑडिट कराना अनिवार्य किया गया है।

600 पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में 10 राजपत्रित अधिकारी और 25 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित लगभग 600 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक अनुविभाग में थाना स्तर पर 70 फिक्स चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां उप निरीक्षक या सहायक उप निरीक्षक प्रभारी रहेंगे।

इसके अलावा 45 पेट्रोलिंग वाहन और 9 अतिरिक्त पेट्रोलिंग टीमों की व्यवस्था की गई है। अनुविभागवार 3 महिला पेट्रोलिंग और 3 बाइक पेट्रोलिंग टीम भी तैनात की गई हैं। 7 एडी पार्टी राजपत्रित अधिकारियों के साथ संलग्न रहेंगी।

धार्मिक स्थलों पर भी तैनात होगी पुलिस बल

नववर्ष के दिन जिन धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ रहती है, ऐसे 9 प्रमुख स्थलों को चिह्नांकित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राजपत्रित अधिकारी अपने-अपने अनुविभाग में लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। वहीं सड़कों पर केक काटने वाले और कार व बाइक पर स्टंट करने वालों के साथ हुड़दंग करने वालों के पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.