होली पर सख्त निगरानी: जबरन रंग डालने पर होगी FIR, 3000 जवान तैनात

Updated on 03-03-2026 12:51 PM

रायपुर। होली पर्व से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहार की आड़ में कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की गई है।

मुखौटे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध
अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए होली के दौरान मुखौटे (मास्क) की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कई बार असामाजिक तत्व पहचान छिपाने के लिए मुखौटों का सहारा लेते हैं, जिससे कार्रवाई में दिक्कत आती है।

ड्रोन से होगी निगरानी
इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों का सहारा ले रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, घनी बस्तियों और व्यस्त इलाकों में ड्रोन के जरिए लगातार नजर रखी जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं।

3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
होली के मद्देनजर राजधानी में 3000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सोमवार शाम से बुधवार शाम तक लगातार ड्यूटी के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग और सड़क पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। पेट्रोलिंग टीमों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

4 मार्च को मनाई जाएगी होली
राजधानी में 4 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। बाजारों में पहले से ही रौनक देखने को मिल रही है, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार की खुशियों को बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करें और सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.