विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ी सख्ती, ट्रेनों में तलाशी अभियान, रिकॉर्ड जूलरी और कैश जब्त

Updated on 08-09-2024 11:31 AM
नई दिल्ली: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ट्रेन के जरिए अवैध सोना, चांदी, शराब सहित अन्य प्रतिबंधित सामान और नकदी जब्त किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल और उत्तर रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में यह पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को उत्तर रेलवे के नई दिल्ली, अंबाला और बठिंडा स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाकर 5,74,61,114 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई।

तलाशी में क्या-क्या मिला?

रेलवे सुरक्षा बल नई दिल्ली की टीम ने नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12381 पूर्वा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12951 मुंबई राजधानी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12925 पश्चिम एक्सप्रेस के पार्सल वैन से 24 नग जब्त किए। इन नगों में 498 ग्राम सोने की बार थी। जिसकी कीमत लगभग 36,70,260 रुपए थी। वहीं, लगभग 2,79,56,995 करोड़ रुपये कीमत की 365.704 किलो चांदी बरामद की गई। इसके अलावा 85,72,360 रुपये कैश बरामद किए गए हैं। कुल 4,01,99,615 रुपये बरामद हुए हैं। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग की टीम कर रही है। यह रेलवे सुरक्षा बल और उत्तर रेलवे की ओर से एक दिन में की गई सबसे बड़ी बरामदगी है।

इसी प्रकार अंबाला कैंट में ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान दो ट्राली बैगों से दो किलो गोल्ड जूलरी और अन्य आर्टिफिशियल जूलरी बरामद की गई है। इनकी कीमत लगभग 1,51,60,000 रुपये आंकी गई है। साथ में 5 लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ है। बरामद जूलरी और कैश के संबंध में आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग और अंबाला इलेक्शन कमिटी कर रही है।

कई के खिलाफ केस दर्ज

इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल बठिंडा ने ट्रेन नंबर 12455 बीकानेर एक्सप्रेस के जनरल कोच की चेकिंग के दौरान छह लोगों से 16,01,499 रुपये कीमत के 12 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए हैं। इस संबध में सेल्स टैक्स और आयकर विभाग को सूचित किया गया है। सभी छह लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.