सख्ती...अब चालान के साथ होगी विभागीय कार्रवाई:बगैर हेलमेट PHQ में नो एंट्री, एक दिन में 85 पुलिसकर्मियों के चालान

Updated on 07-10-2025 12:42 PM

हेलमेट न लगाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले पुलिसकर्मियों के चालान बनाने के निर्देश के बाद अब पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी सख्ती बरती जा रही है। पुलिस मुख्यालय में गेट नंबर दो (सातवीं बटालियन के सामने) से ऐसे दो पहिया सवार पुलिसकर्मियों को प्रवेश नहीं मिलेगा, जो बिना हेलमेट आए हों।

यदि ऐसे पुलिसकर्मी गेट पर बिना हेलमेट पहुंचते हैं, तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई के अलावा विभाग स्तर पर भी कार्रवाई की तैयारी की गई है। इसके लिए अफसरों ने पीएचक्यू के गेट के पास विशेष चेकिंग पॉइंट लगाने के निर्देश भी दिए हैं। यह पहला मौका होगा जब पुलिस वालों को हेलमेट पहनाने के लिए इतनी कवायद की जा रही है। इसका मकसद यह है कि आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस पहले खुद ट्रैफिक नियमों का पालन करना सीखे।

बीती 30 सितंबर को एडीजी पीटीआरआई की ओर से जारी किए गए हेलमेट पहनने के निर्देश के छठे दिन भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने भी शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सोमवार को दिनभर में पुलिस ने अलग-अलग 9 स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर 225 वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई की। इस दौरान 79 हजार रुपए बतौर समन शुल्क वसूले गए। इनमें 85 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो बिना ट्रैफिक नियमों का पालन किए वाहन चला रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.