दो साल में 600 फीसदी का तगड़ा रिटर्न, इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल

Updated on 23-03-2023 07:57 PM
मुंबई: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। लेकिन कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जिनके शेयरों में निवेशकों को बंपर रिटर्न मिलता है। इन स्टॉक्स ने बाजार में गिरावट के बाद भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इस शेयर में अभी भी तेजी बनी हुई है। यह शेयर शिवालिक बायमेटल कंट्रोल लिमिटेड का है। 23 मार्च 2021 को यह शेयर 57.06 रुपये के स्तर पर था। वहीं आज यानी 23 मार्च 2023 को यह स्टॉक 473.00 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में देखें तो पिछले दो साल की होल्डिंग अवधि में इस शेयर ने करीब 631% की वृद्धि की है। यह कंपनी S&P BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। पिछले दो सालों में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयरों में दो साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश आज 7.3 लाख रुपये हो गया होता।

Q3FY23 में समेकित आधार पर, कंपनी का शुद्ध राजस्व 34.34% YoY से बढ़कर 118.40 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी मौजूदा समय में 38.7x के उद्योग पीई के मुकाबले 35.67x के टीटीएम पीई पर कारोबार कर रही है। कंपनी ने FY22 में 35.1% और 31.9% का ROCE और ROE हासिल किया।
    आज यह शेयर 481 रुपये के ऊंचे और 468.55 रुपये के निचले स्तर के साथ 481 रुपये पर खुला है। बीएसई पर स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्च और निम्न क्रमशः 506.55 रुपये और 219.81 रुपये है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
    Advt.