MCU Bhopal में तीसरी मंजिल से गिरे छात्र दिव्यांश चौकसे की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

Updated on 01-11-2025 12:01 PM
भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (एमसीयू) में गुरुवार सुबह तक्षशिला भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुए पत्रकारिता के छात्र दिव्यांश चौकसे की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

कैसे हुआ था हादसा

दिव्यांश अपने दोस्तों के साथ तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। खेल के दौरान जब एक छात्र ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तभी दिव्यांश अनियंत्रित होकर बालकनी से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन 24 घंटे से अधिक उपचार के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी।

रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान मौजूद छात्रों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि छात्र ‘बर्फ पानी’ नामक खेल खेल रहे थे। इस दौरान दिव्यांश को लगा कि बालकनी के आगे खड़े होने के लिए स्थान होगा, और वह कूद गया।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने बताया कि दिव्यांश चौकसे एमसीयू में मास कम्युनिकेशन के पीजी कोर्स के प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब वह गिरा, तो परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने मिलकर उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.