देवबंद में छात्र ने सोशल मीडिया पर दी धमकी, दारुल उलूम से ATS ने उठाया

Updated on 27-12-2023 11:56 AM

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद के एक मदरसे से पुलिस ने एक छात्र मोहम्मद ताल्हा मजहर को पकड़ा है। इसने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट डाली है। इसमें धमकी लिखी- ''बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा।'' आरोपी मो. ताल्हा को ATS ने दारुल उलूम से अरेस्ट कर लिया है। ATS और LIU उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने भी आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी छात्र मो. ताल्हा के सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट की गई। ये पोस्ट उसी ने की है या किसी दूसरे की हरकत है। पुलिस और ATS यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। पकड़ा गया युवक मोहम्मद ताल्हा मजहर झारखंड के जमशेदपुर सरायकेला का रहने वाला है। वह मजहबी तालिम हासिल करने के लिए देवबंद में आया है।

ताल्हा मजहर के कनेक्शन खंगाल रही ATS
ATS की स्थानीय यूनिट और पुलिस अब गिरफ्तार किए गए मो. ताल्हा मजहर के सभी कनेक्शन खंगाल रही है। ये छात्र किन-किन लोगों से बात करता है? इसके फोन में कौन से कौन से वॉट्सऐप ग्रुप हैं? यूट्यूब पर क्या देखता है? गूगल पर क्या सर्च करता है? इसके साथ-साथ जहां रहता है, वहां कौन-सी किताबें ज्यादा पढ़ता है? झारखंड से भी छात्र के बारे में पता किया जा रहा है।

सहारनपुर के SSP डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि अभी युवक से पूछताछ चल रही है। कुछ विशेष इनपुट सामने निकल कर नहीं आया है। आरोपी छात्र ने किसी के ट्वीट को रिट्वीट किया था।

CRPF के काफिले से आतंकियों ने भिड़ा दी थी 350 किलो विस्फोटक से भरी SUV
तारीख 14 फरवरी 2019 और समय दोपहर के 3 बजे। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) का काफिला श्रीनगर-जम्मू हाईवे से गुजर रहा था। पूरे काफिले में 78 गाड़ियां थीं, जिनमें CRPF के 2,547 जवान थे। इनमें से ज्यादातर वो जवान थे, जो छुट्टी से लौटे थे।

पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान हुए थे शहीद
काफिला जब पुलवामा में था, उसी वक्त जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने 350 किलो विस्फोटक से भरी SUV उससे भिड़ा दी। विस्फोट की चपेट में आई दो बसों में से एक के परखच्चे उड़ गए थे। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। कश्मीर में 30 साल से जारी आतंकवाद के दौर में ये अब तक का सबसे बड़ा हमला था।

पुलवामा अटैक CRPF पर पिछले 9 साल में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला था। इससे पहले अप्रैल 2010 में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में 76 जवान शहीद हुए थे। पुलवामा हमले को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने अंजाम दिया था। डार को IED ब्लास्ट की ट्रेनिंग अब्दुल रशीद गाजी ने दी थी, जो PoK के कैंप में इंस्ट्रक्टर रह चुका था।

मसूद अजहर के भाई ने रैली में दी थी धमकी
पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इस संगठन का सरगना मसूद अजहर है। हमले से 10 दिन पहले 5 फरवरी को कराची में जैश की एक रैली हुई थी। जिसमें मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अब्दुल रऊफ असगर ने भारत को दहलाने की धमकी दी थी।

पुलवामा हमले की देवबंद में छिपे आतंकियों को पहले से जानकारी थी
2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले का देवबंद कनेक्शन उस समय सामने आया था। सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार हुए जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकियों को हमले की खबर पहले से थी। पाकिस्तान में बैठे जैश के आकाओं से खास मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए उनकी चैटिंग और कॉल हो रही थी। सुरक्षा एजेंसियों का यह भी दावा था कि यदि ये दोनों आतंकी पहले ही पकड़े जाते तो पुलवामा में CRPF जवानों पर हमले को रोका जा सकता था।

सूत्रों ने बताया, जम्मू कश्मीर में कुलगाम के शहनवाज तेली और पुलवामा के आकिब अहमद मलिक अक्टूबर-2018 में सबसे पहले देवबंद आए थे। कुछ दिन यहां रुके और वापस लौट गए। दूसरी बार वे दिसंबर-2018 में आए। तभी से देवबंद को एक छात्र के रूप में अपना ठिकाना बनाए थे। आतंकियों से बरामद मोबाइल से एप्लीकेशन के जरिए इंटरनेट कॉलिंग से पाकिस्तान में लगातार बातचीत होने की पुष्टि हुई है। ये बातचीत पुलवामा हमले से पहले और बाद की बताई गई थी। शहनवाज तेली और आकिब को इस हमले की बखूबी जानकारी थी। उस दौरान यूपी ATS के अधिकारियों ने बताया था कि आतंकियों से बरामद चैटिंग, कॉलिंग, जेहादी वीडियो और फोटो का फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.