शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमतोला के विद्यार्थियों को कराया गया मछली फार्म अछोली का शैक्षणिक भ्रमण

Updated on 24-10-2024 11:50 AM

राजनांदगांव । राज्य में कृषि के साथ मछली पालन को भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग माना जा रहा है। शासन द्वारा संचालित डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अछोली में स्थित मछली फार्म इस दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास है। मछली पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमतोला के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की टीम द्वारा अछोली में स्थित मछली फार्म का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देना और मछली पालन को एक संभावित उद्यम के रूप में समझने के लिए प्रेरित करना है। फार्म में रोहू, कतला और मृगल जैसी प्रमुख प्रजातियों के मत्स्य बीज का उत्पादन किया जाता है। छात्रों ने विभिन्न  मत्स्य प्रजातियों के जीवनचक्र और उनकी पर्यावरणीय आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।


 विद्यार्थियों को तालाब तैयार करने, जल की गुणवत्ता बनाए रखने और मछलियों को पोषण प्रदान करने की तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। मछली पालन के व्यावसायिक पहलुओं पर चर्चा की गई। जिसमें फार्म की उत्पादन लागत, सरकारी अनुदान और मछलियों की बाजार में बढ़ती मांग के बारे में बताया गया। छात्रों को यह भी समझाया गया कि मछली पालन छोटे किसानों के लिए आजीविका का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है। विद्यार्थियों ने मछली पालन की संभावनाओं को समझते हुए गहरी रूचि दिखाई। मत्स्य अधिकारी ने विद्यार्थियों को बताया कि शासन द्वारा मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजना का संचालन किया जा रहा है। अनुदान, तकनीकी प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरणों की सुविधा से मछली पालन अब पहले से आसान और लाभदायक हो गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.