कोंडागांव के छात्रों ने जोन स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में किया जिले का नाम रोशन

Updated on 05-10-2024 11:54 AM

कोंडागांव, ।  जगदलपुर में आयोजित जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 में कोंडागांव जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में कोंडागांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उड़ीदगांव, विकासखंड माकड़ी के छात्र संतलाल नेताम और हरिश मरकाम ने अपने मैथमेटिकल मॉडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के बाद दोनों छात्रों का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2024 के लिए हुआ है, जो 15 से 18 अक्टूबर के बीच अंबिकापुर में आयोजित होगी। इस सफलता के लिए छात्रों को विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका दुर्गेश्वरी साहू का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक ने इस अवसर पर प्राचार्य फूलनदेवी नेताम और दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए गांधीजी के शब्दों को दोहराया, भारत की सच्ची प्रतिभा सुदूर गांवों में बसती है। जिस दिन गांव का हर बच्चा शिक्षित होगा, उस दिन भारत पूर्ण विकसित राष्ट्र बन जाएगा। इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी, पीएम श्री सेजेस महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव के व्याख्याता अखिलेश गायधने ने विज्ञान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारत के युवा विश्व में सबसे बड़ी प्रतिभा के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने कहा, विज्ञान शिक्षा का प्रसार युवाओं की क्षमता को निखारने के लिए आवश्यक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.