विद्यार्थी अपनी दिनचर्या ठीक कर बीमारियों से बचें, स्वस्थ रहें : डॉ. निराला

Updated on 04-03-2024 06:56 PM

भटगांव। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकास खंड बिलाईगढ़ के शासकीय कन्या पुर्व माद्यमिक शाला भटगांव में जिले व विकासखंड के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। कार्यक्रम के प्रांरभ में संस्था की प्रधान पाठक श्रीमती तुलसी बाई मनहरे ने सेमिनार में उपस्थित जिला, विकास खंड तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के डॉक्टरों एवं कर्मिको का परिचय देते हुए स्वागत उद्बोधन दिया।

जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर.निराला ने स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में  विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि  भोज्य पदार्थ में आयरन की कमी से शरीर स्वस्थ नही रहता है। और कोई न कोई बीमारी रहती हैं। सर्वे में 61 प्रतिशत बालिकाओं में एवं 31 प्रतिशत बालकों में इस प्रकार औसत 46 प्रतिशत विद्यार्थियों में खून की कमी पाई गई है। हमें अपनी दिनचर्या ठीक करनी होगी, दूध का सेवन करना होगा तथा तीन पेड़ पपीता, मूंनगा तथा केला अवश्य  लगाने चाहिए। महिलाओं को होने वाले मासिक के बारे में विशेष जानकारी देते हुए स्वछता पर ध्यान देने की बात कही तथा सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं सिकलिंग की जांच अधिक से अधिक करवाने को कहा। उन्होंने तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया कि इसमें 99 प्रतिशत ज़हरीले पदार्थ होते है।जिससे इसके सेवन से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। शैक्षणिक परिसरों को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र चाहिए तथा युवाओं को तम्बाकू से दूर रहने का आह्वान किया।

सेमिनार के साथ ही स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा सिकलिंग जांच की शिविर भी लगाई गई थी।जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया तथा अपनी सिकलिंग का जांच करवाया।इस अवसर पर बालवाड़ी ब्लॉक नोडल संजीव राजेत्री  शाला के प्रधान पाठक श्रीमती तुलसी मनहरे ,शिक्षिका श्रीमती पार्वती वैष्णव, शिक्षक  फिरत राम कैवर्त,संकुल समन्वयक विजय साहू, जसवंत कुमार भास्कर, राम लाल चंद्रा, श्रीमती अनिता निराला, धनेश नारंग, श्रीमती हिमा नवरंग, श्रीमती बेबी सिदार, संजीव राजेत्री, शिव चौहान,श्रीमती नूतन ज्योति,स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मी श्रीमती लीला धुर्व सुपरवाइजर, श्रीमती चंद्रकला जायसवाल एएनएम ,घनश्याम जायसवाल ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु राजू निराला,गुरुदेस्वर यादव(मोनू) एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.