छात्र अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने के लिए उत्सुकता रखें : चंदन कश्यप
Updated on
16-06-2023 09:09 PM
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप ने शुक्रवार को नारायणपुर के एडुकेशन हब गरांजी मे परीयना कोचिंग सेंटर की कक्षाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि बच्चें अपने परिश्रम से अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करें। इसके लिए ढृढ़ निश्चय एवं पूरी प्रतिबध्ता से अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उड़ान भरना है और प्रयास कर अपने सपनों को साकार करना है। इस कार्य में यहां के शिक्षक देश और राज्य के अन्य बच्चों की भांति प्रतिस्पर्धी एवं प्रतियोगिता में सफल बनाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होने छात्रों से कहा कि वें अपने मन में अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने के लिए उत्सुकता रखें और उसे ग्रहण करने की क्षमता बनाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबत्ती नेताम, उपाध्यक्ष देवेनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनिता मांझी, कलेक्टर अजीत वसन्त, पुलिस अधीक्षक पुश्कर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव विशेश रूप से उपस्थित थे।
विधायक कश्यप ने कहा कि छात्रों को अपने परिश्रम से अधिक अंक हासिल करने हैं ताकि प्रतिस्पार्धा में सफल हो सके। इसके लिए वें अपने छोटे छोटे ग्रुप्स बनाएं, किसी विशय पर परिचर्चा-चर्चा करें और अपना ज्ञान वर्धन करते रहे। उन्होने कहा कि राज्य शासन द्वारा पहली से बारहवीं तक के कक्षाओ के छात्राओं को विविध योजनाओ से लाभांवित किया जा रहा है। इसके तहत् स्वामी आत्मानंद विद्यालय स्थापित किये गये है। उन्होने छात्रों को अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि वें अपने भविश्य के उड़ान के लिए आगे बढ़े। प्रशासन द्वारा आगामी दो वर्शो तक निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ उठाकर अपना भविश्य सवारें। उन्होने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…