छात्रों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प

Updated on 24-03-2025 02:29 PM

कोंडागांव।  विश्व जल दिवस के अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोंडागांव द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्रों को जल संरक्षण के महत्व और इसकी अनिवार्यता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने "जल है तो कल है" के संदेश के साथ जल बचाने का संकल्प लेते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का प्रण लिया।

अभियान के दौरान छात्रों ने जल संरक्षण पर आधारित चित्रकला बनाई, जिसमें अपनी रचनात्मकता के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया। इसके अलावा, शिक्षिका श्रीमती स्मृति बक्शी और श्रीमती मंजुला बोस ने छात्रों से जल संरक्षण पर कविताएँ सुनीं, जिससे जल की महत्ता को लेकर उनकी समझ और अधिक गहरी हुई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी गई। उन्हें नल का पानी व्यर्थ न बहाने, वर्षा जल संचयन करने, पानी के दोबारा उपयोग को बढ़ावा देने और जल व्यय करने वाली आदतों को त्यागने जैसे उपायों के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे अपने परिवार और समाज में जल बचाने का संदेश फैलाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.