पढ़ाई 'प्राइवेट' में और फायदा 'सरकारी' का, बिहार के 19 हजार छात्रों को 'पाठक जी' ने धर लिया

Updated on 09-12-2023 01:07 PM
अरवल: बिहार में केके पाठक ने ये साफ कर दिया है कि शिक्षकों को हर हाल में सिर्फ पढ़ाना होगा और बच्चों को स्कूल आकर पढ़ना ही होगा। इसमें जो भी लापरवाही बरतेगा या गैरहाजिर रहेगा, उसकी नपाई कर दी जाएगी। वहीं केके पाठक की नजर वैसे बच्चों पर भी है जो पढ़ते तो हैं प्राइवेट स्कूल में, लेकिन पोशाक राशि और बाकी फायदों के लिए उन्होंने अपना एडमिशन सरकारी स्कूल में भी करा रखा है। इसी की जांच के दौरान बिहार के एक जिले में लगातार गिर रही बच्चों की हाजिरी पर शिक्षा विभाग की नजर गई। जब जांच पड़ताल की गई तो सबकुछ सामने आ गया। फिर शिक्षा विभाग ने एक साथ सैकड़ों छात्रों को नाप डाला।

19 हजार स्टूडेंट्स का एडमिशन कैंसिल

बिहार में शिक्षा विभाग के ACS और IAS केके पाठक शिक्षकों के साथ छात्रों पर भी नजर रखवा रहे हैं। उनका मकसद है कि सरकारी स्कूलों में भी बच्चों की संख्या बढ़े। इसके बावजूद बिहार के अरवल जिले के कई स्कूलों में बच्चों की हाजिरी 50 फीसदी से भी कम पाई गई। ऐसे में बिना ठोस वजह बताए 15 दिनों तक गैरहाजिर रहे 19 हजार स्टूडेंट्स का एडमिनशन ही कैंसिल कर दिया गया।

9 प्रिंसिपलों पर भी गिरी गाज

शिक्षा विभाग ने इसके बाद लापरवाही को लेकर ऊपर से भी गर्दन पकड़नी शुरू की। अरवल के ही 9 स्कूलों के प्रिंसिपलों की सैलरी पर फौरन रोक लगा दी गई। उन्हें ताकीद किया गया है कि वो अपने स्कूलों में 75 फीसदी छात्रों की हाजिरी फौरन से पेश्तर तय करके दिखाएं। अगर डेटा देखें तो
  • अरवल में 621 सरकारी स्कूल
  • बीपीएससी के जरिए अरवल में 1,140 शिक्षकों की बहाली
  • 1,013 शिक्षकों ने अरवल जिले के अलग-अलग स्कूलों में कर ली जॉइनिंग

पढ़ते थे प्राइवेट में और फायदा ले रहे थे सरकारी का

जब बच्चों की कम उपस्थिति का राज खुला तो विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। हालांकि इसमें गलती बच्चों की नहीं बल्कि अभिभावकों का लालच था। इसी 6 दिसंबर को शिक्षा विभाग की एक टीम ने अरवल जिले में एक साथ कई स्कूलों की जांच की। इसी में पता चला कि करीब 20% स्कूलों में बच्चों की हाजिरी 50 फीसदी से भी नीचे है। इस कड़ी में उच्च विद्यालय शहर तेलपा आनंदपुर, उत्क्रमित मिडिल स्कूल पुरैनिया, सुनील संस्कृत स्कूल गनियारी, उत्क्रमित विद्यालय मिर्जापुर, मिडिल स्कूल गनियारी, हाई स्कूल बेलखारा के अलावा कई और स्कूलों में विजिट किया गया। पता चला कि यहां ज्यादातर बच्चों के अभिभावकों ने उनका एडमिशन निजी स्कूल में भी करा रखा है। सरकारी स्कूलों में भी पैरलल एडमिश है, लेकिन छात्र या छात्रा यहां पढ़ने आते ही नहीं। इनका सरकारी स्कूलों में एडमिशन सिर्फ सरकार की तरफ से दी जाने वाली पोशाक राशि, किताब राशि के लिए कराया गया था। इसी के बाद 19 हजार छात्र-छात्राओं का एडमिशन रद्द कर दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.