पढ़ाई केवल परीक्षा के लिए नहीं जीवन के लिए हो : बृजमोहन अग्रवाल

Updated on 21-06-2025 12:13 PM

रायपुर। रायपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय जगन्नाथ राव दानी कन्या उ.मा विद्यालय में  जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन किया गया | इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे।

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव मनाकर हम ऐसी पढ़ाई करें, की जीवन भर उत्सव मनाते रहे। उन्होंने कहा पहले पढ़ाई अच्छे परीक्षाफल के लिए होती थी, अब जीवन बनाने के लिए होती है। अब हर फील्ड में आगे बढ़ने की ज़रूरत है, नृत्य गायन खेल इत्यादि अपने पसंद के विषय मे पढ़ाई के साथ-साथ आगे बढ़ें। श्री अग्रवाल ने उत्कर्ष योजना की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षकों की भी ज़िम्मेदारी निर्धारित करना आवश्यक है ताकि हम बच्चों को कंपीटिटिव एग्जाम के हिसाब से तैयार करें। उन्होंने बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं लगाव पैदा करने हेतु स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाने पर ज़ोर दिया।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने दानी स्कूल में बिताए अपने बचपन की बहुत सी यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि पहले सुविधाएं कम थी, लेकिन मोबाइल और सोशल मीडिया जैसे आकर्षण भी कम थे। आज छात्रों के लिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखना ज्यादा मुश्किल है लेकिन अपने शौक पूरे करने के साथ ही पढ़ाई करना भी आवश्यक है। श्रीमती चौबे ने उत्कर्ष योजना की तारीफ करते हुए कहा कि सबका आंकलन होना चाहिए।  

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि आज छात्र नए वर्ष में प्रवेश कर रहें हैं, इसे उत्सव की तरह मनाए। पठन-पाठन के साथ साल का अंत भी उत्सव की तरह हो। डॉ. सिंह ने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा एक सामान्य व्यक्ति को विशिष्ट बना सकती है। ज़िले के पिछले वर्ष के परीक्षाफल का आंकलन करते हुए उन्होंने खामियों का आंकलन कर इस शिक्षण सत्र में बेहतर रिजल्ट हेतु सभी को प्रेरित किया। डॉ. सिंह ने इस सत्र से शुरू हो रहे प्रोजेक्ट उत्कर्ष की भी जानकारी दी जिसके अंतर्गत हर महीने बच्चों के साथ ही टीचर्स का भी आंकलन होगा, शिक्षकों का मूल्यांकन उनके कक्षा एवं विषय के बच्चों के परीक्षाफल के आधार पर किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी बड़ी है क्योंकि वें देश का भविष्य निर्धारित कर रहें हैं।

प्रवेशोत्सव में कक्षा पहली एवं छटवी के बच्चों को गणवेश, बैग, कॉपी-किताब देने के साथ ही उनका स्वागत मिठाई खिलाकर किया गया | इस अवसर पर दसवीं-बारहवीं में मेरिट में आये छात्र-छात्राओं और खेल के क्षेत्र में राष्ट्र स्तर पर सम्मानित मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया | कार्यक्रम में नि:शुक्ल सरस्वती सायकल योजना के तहत 50 बालिकाओं को सायकिल प्रदान  की गई एवं दिव्यांग बच्चों को समग्र शिक्षा CWSN के तहत ट्राइ-साईकल एवं व्हील-चेयर प्रदान किया गया | कार्यक्रम के अंत में उल्लास नवभारत साक्षर कार्यक्रम से जुड़कर शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करने की शपथ ली गयी |

इस अवसर पर विधायक  इंद्रकुमार साहू,  पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष  संदीप यदु, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, निगम आयुक्त  विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत  कुमार बिश्वरंजन, डीईओ  विजय खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.