इलेक्ट्रिक बस और ट्रक पर सब्सिडी दो साल के लिए बढ़ी, जानिए कब तक उठा सकते हैं फायदा

Updated on 09-08-2025 02:16 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 10,900 करोड़ रुपये की पीएम ई-ड्राइव स्कीम की वैलिडिटी इलेक्ट्रिक बसों, ई-एम्बुलेंस और ई-ट्रकों जैसी कुछ खास कैटिगरी के वाहनों के लिए दो साल बढ़ाकर मार्च 2028 तक कर दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस स्कीम के प्रोविजन अब मार्च 2026 की बजाय मार्च 2028 तक लागू रहेंगे। हालांकि, यह भी बताया गया है कि रजिस्टर्ड ई-2डब्ल्यू (इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर), रजिस्टर्ड ई-रिक्शा और ई-कार्ट, और रजिस्टर्ड ई-3डब्ल्यू (L5) के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 ही रहेगी।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह फंड लिमिटेड स्कीम है। इस स्कीम के तहत कुल भुगतान 10,900 करोड़ रुपये के स्कीम आउटले तक ही सीमित रहेगा। अगर स्कीम के लिए फंड स्कीम की आखिरी तारीख यानी 31 मार्च 2028 से पहले खत्म हो जाते हैं, तो स्कीम या उसके संबंधित सब-कंपोनेंट्स बंद कर दिए जाएंगे और आगे कोई क्लेम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ईवी की बिक्री बढ़ी

इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीइकल (EV) की रिटेल बिक्री जुलाई में पिछले साल के मुकाबले 93 फीसदी बढ़ी है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशंस (FADA) ने शुक्रवार को बताया कि इसमें टाटा मोटर्स सबसे आगे रही। वहीं, इलेक्ट्रिक टू-वीलर सेगमेंट में 4 फीसदी की गिरावट आई। इलेक्ट्रिक थ्री-वीलर सेगमेंट में 9 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.