चौथे प्रयास में यूपीएससी में सफलता, आंध्र प्रदेश से यूपी तक परिवार की चर्चा, कृतिका ज्योत्सना को जानिए

Updated on 30-09-2023 01:34 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 10 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट सामने आई है। इसमें से एक नाम कृतिका ज्योत्सना का भी है। कृतिका ज्योत्सना इस समय खाद्य एवं रसद विभाग में विशेष सचिव के पद पर काम कर रही थी। इसके अलावा उनके पास यूपी खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार था। यूपी कैडर की आईएएस कृतिका पिछले दिनों जम्मू कश्मीर से लौटी थीं। वह वहां केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पोस्टेड थीं। जम्मू कश्मीर से लौटने के बाद उन्हें सचिवालय में पोस्टिंग मिली थी। अब उन्हें फील्ड में उतारा गया है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी कृतिका ने यूपीएससी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

एआईआर 30 किया था हासिल

कृतिका ज्योत्सना ने वर्ष 2010 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की। पहले तीन प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली। वर्ष 2013 के यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल किया। वे आंध्र प्रदेश- तेलंगाना में संयुक्त रूप से टॉपर रही थीं। वर्ष 2013 में उनकी काफी चर्चा हुई थी। आईएएस बनने के बाद उन्होंने 2014 बैच के ही आईएएस अधिकारी राहुल पांडेय से शादी की। राहुल पांडेय का कैडर यूपी का था। इसलिए, कृतिका के अनुरोध पर उनका कैडर बदल दिया गया। वे यूपी कैडर की अधिकारी बन गईं।


कृतिका का रहा है यूपी से नाता


मूल रूप से तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली कृतिका का यूपी से पुराना नाता रहा है। उनके पिता एसबीएल मिश्रा भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं। वे तेलंगाना के पूर्व प्रधान वन संरक्षक रहे हैं। वहीं, उनकी मां निरुपमा मिश्रा यूपी सरकार में कार्यरत हैं। वे यूपीपीएससी की अधिकारी हैं। इस कारण कृतिका ने यहां से भी अपनी पढ़ाई की।

कृतिका ने तीन स्थानों पर की पढ़ाई


कृतिका ज्योत्सना ने तीन स्थानों पर पढ़ाई की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हैदाराबाद में हुई। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज से आगे की पढ़ाई की। वहां से वह दिल्ली के मिरांडा हाउस पहुंची। वहां से गणित से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कृतिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इसी विषय में पीजी की पढ़ाई की।

भाई का तेलंगाना में बड़ा नाम


कृतिका के बड़े भाई कार्तिकेय मिश्रा 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। इंजीनियरिंग के बाद आईएएस बनने वाले कार्तिकेय को प्रशासन में अभिनव प्रयोगों के लिए खासी लोकप्रियता मिली हुई। एक ईमानदार और जनता प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में पहचान बनाई है। वहीं, कृतिका की बहन कनिका ज्योत्सना दुबई में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में काम करती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.