सफलता की कहानी : शासन-प्रशासन पर भरोसा हुआ मजबूत

Updated on 25-04-2025 01:20 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। सुशासन तिहार-2025 आमजनता के लिए ‘खुशियों का तिहार‘  न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता का परिचायक बन रहा है, बल्कि इससे आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान से उन्हें बड़ी राहत और संतोष भी मिल रहा है। यह पहल ग्राम स्तर पर सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। सुशासन तिहार का सबसे बड़ा उद्देश्य ‘मौके पर समस्याओं का समाधान‘ पूर्ण होता परिलक्षित हो रहा है।

सुशासन तिहार के तहत भानुप्रतापपुर तहसील कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई और आवेदन निराकरण शिविर में ग्रामीणों को मौके पर ही लाभ मिल रहा है। इससे आमजन का  प्रशासनिक तंत्र पर विश्वास अधिक मजबूत हुआ है। ग्राम नारायणपुर निवासी सरजू उईके ने बताया कि उनकी कृषि भूमि की पुरानी किसान-किताब अत्यंत जर्जर अवस्था में थी, जिससे उन्हें कई तरह की समस्याएं आ रही थीं। उइके ने सुशासन तिहार के पहले चरण में नया किसान किताब बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन की तत्परता और तहसीलदार भानुप्रतापपुर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके आवेदन को त्वरित निराकृत किया गया और अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर जी.डी. वाहिले ने उन्हें तत्काल नयी किसान किताब सौंपी। किसान उईके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें अब खेती-किसानी के दस्तावेजों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि सुशासन तिहार से वाकई उनके जीवन में सुशासन आया है।

इसी तरह ग्राम खसगांव निवासी मंशाराम मंडावी ने अपनी भूमि खसरा नंबर 166, रकबा 1.02 हेक्टेयर के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। सुशासन तिहार के अंतर्गत उनके आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए राजस्व अमले के द्वारा आज मौके पर जाकर संबंधित भूमि का सीमांकन किया गया। सीमांकन के बाद मंशाराम मंडावी सहित पड़ोसी कृषक के चेहरे पर संतुष्टि के भाव परिलक्षित हो रहे थे। किसान मंशाराम ने फौरी कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा- ‘बिना किसी भागदौड़ के मेरी जमीन की समस्या का समाधान हुआ है, इसके लिए मंशाराम ने राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.