सफलता की कहानी : जल जीवन मिशन से उमरिया में हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल

Updated on 21-09-2024 11:38 AM

बिलासपुर । गर्मियों के दिनों में पेयजल की विकट समस्या से जुझते उमरिया गांव के निवासियों को अब जल जीवन मिशन के बेहतर संचालन के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिल रहा है। अब ग्रामवासियों को गर्मियों के दिनों में पानी की समस्याओं से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिला है। ग्राम में उच्च स्तरीय पानी टंकी का भी निर्माण किया गया है। उमरिया के सभी 114 परिवारों को नल जल योजना से शुद्ध जल प्रदाय किया जा रहा है। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में हर घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम जिले में बेहतर तरीके से क्रियान्वित हो रहा है। ग्राम उमरिया के ग्रामवासी बताते है कि उन्हें पहले हैण्डपंप से अपने घरों के लिए पानी भरना पड़ता था जिसके लिए लम्बी कतार लगाकर घण्टों इंतजार करने के बाद पानी मिलता था। लेकिन अब शासन द्वारा उच्च स्तरीय पानी टंकी का निर्माण गांव में कराया गया। अब ग्रामवासियों और गांव के स्कूलों, आंगनबाड़ी में शुद्ध पानी की व्यवस्था हो गई है। वाहिनी दीदी द्वारा जल संरक्षण के प्रति लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है और वृक्षारोपण के प्रति भी प्रेरक के रूप में काम कर रही है। इस योजना से सभी ग्रामवासी बहुत खुश हैं और सभी ने शासन को धन्यवाद देते हुए इस योजना को जीवन बदलने वाला बताया।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.