15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का हुआ सफल समापन

Updated on 17-07-2026 12:22 PM

दंतेवाड़ा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), द्वारा ’’ए-हेल्प’’ ( पशुधन स्वास्थ्य एवं पशुधन उत्पादन विस्तार हेतु मान्यता प्राप्त अभिकर्ता) अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि  एम. भार्गव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा ने सभी प्रशिक्षार्थियों को पशु सखी टूलकिट वितरित किए। उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण सेवायें प्रदान करें तथा पशुधन विकास एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम के दौरान  नितेश देवांगन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (बिहान) ने प्रतिभागियों को बिहान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए शासन की विभिन्न आजीविका एवं स्वरोजगार योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर  सुरेंद्र कुमार काकड़े (एलडीएम),  उमेश पाल (डीपीएम, बिहान), डॉ. चंद्रा (पशु चिकित्सा विभाग, दंतेवाड़ा), डॉ. मिथिलेश उप्पल (प्रशिक्षक) तथा  ओम प्रकाश साहू (फैकल्टी, आरसेटी) सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यजीवन की शुभकामनाओं के साथ किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.