ग्राम पंचायत पथरिया एस में फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की सफल स्थापना

Updated on 30-05-2025 12:57 PM

दुर्ग ।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन और जनपद पंचायत धमधा के सहयोग से ग्राम पंचायत पथरिया एस में फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का सफल क्रियान्वयन किया गया है। कलेक्टर  अभिजीत सिंह एवं सीईओ के नेतृत्व में इस स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण परियोजना को वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रारंभ किया गया।

एफएसटीपी की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। चूंकि सेप्टिक टैंक तकनीक से निर्मित शौचालयों का उपयोग 3 से 4 वर्ष हो चुका है, अब इन टैंकों को खाली कराने का अभियान भी सक्रिय रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्देश्य सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले ठोस और तरल अपशिष्टों का सुरक्षित रूप से निपटान करना, रोगाणुओं, बैक्टीरिया और विषाणुओं को समाप्त करना, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना तथा स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्वच्छता सुविधा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूती प्रदान करती है। इस प्लांट में फिकल स्लज को संकलित कर विशेष वाहनों के माध्यम से प्लांट तक लाया जाता है, जहाँ उसका वैज्ञानिक तरीके से उपचार किया जाता है। उपचार के बाद ठोस अपशिष्ट को वर्मी कंपोस्ट या खाद के रूप में पुनः उपयोग के लिए तैयार किया जाता है, वहीं तरल अपशिष्ट को उपचारित कर जल पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है।

प्रारंभिक चरण में सबसे बड़ी चुनौती बिना डी-स्लज वाहन के प्लांट को सक्रिय करना था। इस समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत धमधा एवं अहिवारा में उपलब्ध डी-स्लज वाहनों की सहायता से कार्य प्रारंभ किया गया। इसके साथ ही राज्य कार्यालय से ग्रामीण क्षेत्र हेतु स्थायी डी-स्लज वाहन की मांग की गई, जिसके तहत आईसीआईसीआई बैंक रायपुर के सीएसआर फंड से जिला दुर्ग को एक डी-स्लज वाहन प्रदाय किया गया। यह वाहन अब ग्राम पंचायत पथरिया एस एवं लिटिया में स्थापित एफएसटीपी में उपयोग किया जा रहा है। वर्तमान में यह वाहन ग्राम पंचायत पथरिया एस को सौंपा गया है और उसका संचालन एवं संधारण ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.