सिम्स में हुआ मरीज का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण

Updated on 03-09-2025 12:28 PM

बिलासपुर। सिम्स अस्पताल के अस्थी रोग विभाग में निरन्तर घुटना और कूल्हे के जोड़ों का प्रत्यारोपण हो रहा है जो कि गरीब मरीज़ों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस तरह 20 जुलाई 2025 को 40 वषीर्य पुरुष सोन लोहरसी, बिलासपुर निवासी, अस्थी रोग विभाग के ओपीडी में दाएं कूल्हे में दर्द के कारण चलने, बैठने और नियमित कार्य करने में असमर्थ होने की वजह से परामर्श लेने पहुंचा था।

डॉ तरूण सिंह ठाकुर द्वारा मरीज की खून जांच की गई और एक्स-रे कराया गया। एक्स-रे में पाया गया कि मरीज के दायां कूल्हा पूरी तरह से खराब हो चुका था, जिसके लिए डॉ तरुण सिंह ठाकुर द्वारा कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी गई।  मरीज के फिटनेस के बाद मरीज के दाएं कुल्हे का २ सितंबर को ऑपरेशन किया गया। मरीज का ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था, लेकिन ऑपरेशन के पश्चात मरीज पूरी तरह स्वस्थ है, दर्द मुक्त है और चलने फिरने में सक्षम है। ऑपरेशन टीम में प्रमुख डॉ तरूण सिंह ठाकुर (सहायक प्राध्यापक), डॉ प्रमोद जायसवाल, डॉ रवि महोबिया, डॉ सोमेश शुक्ला और पी जी रेसिडेंट शामिल थे। ऑपरेशन डॉ ए आए बेन (विभागाध्यक्ष अस्थिरोग) के मार्गदर्शन में हुआ। एनेस्थिसिया टीम में डॉ मधुमिता मूर्ति (विभागाध्यक्ष), डॉ मिल्टन, डॉ श्वेता, डॉ भावना और टीम शामिल थे। नर्सिंग में योगेश्वरी और टीम शामिल थे। एनेस्थिसिया डॉक्टरों का ऑपरेशन के पश्चात दर्द निवारण में विशेष योगदान रहा है। यह ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क किया गया। इंपानेट उपलब्ध करने में डॉ आर मूर्ति (अधिष्ठाता) और डॉ लखन सिंह (चिकित्सा अधीक्षक) का विशेष योगदान रहा। यह ऑपरेशन डॉ आर मूर्ति (अधिष्ठाता), डॉ लखन सिंह (चिकित्सा अधीक्षक) विगत दो वषो में अब तक 35 कूल्हा प्रत्यारोपण एवं 25 घुटना प्रत्यारोपण आयुष्मान द्वारा निःशुल्क किया जा चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.