आईटीआई भिलाई में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन

Updated on 26-09-2025 12:52 PM

दुर्ग। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, भिलाई में आज नवप्रवेशित आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, भिलाई (दुर्ग) के सहयोग से एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, भिलाई (जिला-दुर्ग) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता कौशल तथा कैरियर निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण)  विष्णु कुमार केड़िया एवं आईटीआई भिलाई के प्राचार्य,  टी. के. सातपूते, सहित अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को कैरियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। छात्रों को भविष्य की दिशा में प्रेरित करने एवं उन्हें मार्गदर्शन देने हेतु यह आयोजन महत्वपूर्ण रहा। छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने भविष्य को लेकर अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

    कार्यक्रम में मार्गदर्शन केंद्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ आईटीआई के अधिकारी, प्राचार्य, कर्मचारी एवं प्रशिक्षकगण भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम से सक्रिय रूप से जुड़कर अपने भविष्य की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस सफल आयोजन में प्राचार्य, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना और जिम्मेदारीपूर्ण सहभागिता सराहनीय रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.