शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में वाद–विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Updated on 31-10-2025 01:08 PM

कवर्धा । पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, सिग्नल चौक कवर्धा में 30 अक्टूबर 2025 को “राष्ट्रसेवा में शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में” विषय एवं “राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” थीम पर जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा वाद–विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन का संचालन रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक श्री अजयकांत तिवारी के दिशा–निर्देश में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शहीद पुलिस कर्मियों की वीरता एवं त्याग को नमन करते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, कानून व्यवस्था की समझ और पुलिस की राष्ट्र–निर्माण में भूमिका के प्रति जागरूकता विकसित करना था। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अद्विआ साहू, द्वितीय असफिया खान एवं तृतीय निशा साहू ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुखराज साहू, द्वितीय बेबो चंद्रवंशी तथा तृतीय नौशिन निशा रहीं। विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। Nकार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्री आर.पी. सिंह, निर्णायक मंडल के सदस्य श्री जितेंद्र जांगड़े, सुश्री हर्षिता तंबोली, श्री मार्तण्ड राजपूत एवं श्री गजेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.