साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

Updated on 22-05-2025 12:22 PM

मोहला। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा वित्तीय जागरूकता के प्रति सचेत करना था। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री भारती चन्द्राकर एवं एसडीएम मोहला  हेमेन्द्र भुआर्य के मार्गदर्शन में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम एबीएफ के समन्वय से एवं जिला एनआरएलएम टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यशाला में खगेंद्र कुमार, राज्य वित्तीय समावेशन समन्वयक, माइक्रोसेव कंसल्टिंग लिमिटेड एवं नीति आयोग के डेवलपमेंट पार्टनर के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी तथा बताया कि कैसे फर्जी ओटीपी, संदिग्ध लिंक, मोबाइल एप्लीकेशन और कॉलिंग फ्रॉड से सतर्क रहना चाहिए। कार्यक्रम में एनआरएलएम के पीआरपी, एफएल सीआरपी, बीसी सखी, डाक सेवक, बीपीएम, जिला परियोजना प्रबंधक डीपीएम एलआईसी के विकास अधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों एवं एनआरएलएम कैडर की सक्रिय सहभागिता रही। 

 खगेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी जानकारी नहीं, बल्कि एक आवश्यक जीवन कौशल है। उन्होंने प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए कहा कि पासवर्ड साझा न करें, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा खुद को बैंक प्रतिनिधि बताने वालों से सतर्क रहें। एलआईसी द्वारा एलआईसी बीमा सखी योजना की जानकारी दी गई, वहीं एफएलसी के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना पीएमएसबीवय प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पीएमजेजेबीवय अटल पेंशन योजना एपीवय तथा बचत की आदतों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

कार्यशाला के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया गया। समापन अवसर पर एसडीएम मोहला  हेमेन्द्र भुआर्य ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए साइबर फ्रॉड से बचाव एवं वित्तीय समावेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद कर उनके द्वारा सीखी गई बातों का प्रस्तुतीकरण भी कराया, जिससे उनकी समझ एवं जागरूकता का आकलन किया जा सका।

इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल ग्रामीणों को जागरूक करती हैं, बल्कि उन्हें डिजिटल युग के अनुरूप सशक्त भी बनाती हैं। अधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.