खेल प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

Updated on 05-03-2024 07:34 PM

सूरजपुर । नेहरू युवा केन्द्र सूरजपुर भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी पवन कुमार के मार्गदर्शन तथा नीरज साहू पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत पतरापाली में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच अंजलि सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान पाठक बी आर हितकर, व्याख्याता हेमसाय, संतोष जायसवाल, मुनेश्वर सिंह, संजय साहू, रमेश पैकरा के आतिथ्य में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कबड्डी एवं खो खो की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें रामानुजनगर के युवाओं ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रीन पैंथर विजेता एवं उपविजेता एलो यलगार तथा खो खो प्रतियोगिता में विजयी एलो यलगार एवं उपविजेता ग्रीन पैंथर रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अंजली सिंह द्वारा युवाओं को शुभकामनाएं दी गई तथा विजेताओं को बधाई देकर उनकी हौसला अफजाई किया गया। प्रतियोगिता पश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल्स और पुरस्कार वितरण किया गया। रेफरी कृष्ण कुमार यादव ने कार्यक्रम में अपना पूरा योगदान दिया। अंत में कार्यक्रम प्रभारी योगेश साहू द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में व्याख्याता रेनू दुबे, अनिता सिंह, छाया सिंह, परवीना, अंजली कवर, रघुनाथ जायसवाल, भृत्य सरिता सिंह, श्यामलाल पंडी, सहालो, ग्रामीण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.