आईपीएल आफ्टर पार्टी में ऐसी हरकतें! जब नशे में क्रिकेटरों ने कर दी थी सारी हदें पार

Updated on 28-04-2023 07:14 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग एक बार फिर अपने आफ्टर पार्टी को लेकर सुर्खियों में है। ताजा मामला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को लेकर सामने आई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ी एक प्राइवेट पार्टी में गए थे जहां उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने किसी महिला के साथ बदसलूकी है। हालांकि इस रिपोर्ट में किसी भी खिलाड़ी के नाम को नहीं बताया गया है लेकिन फ्रेंचाइजी इस घटना के बाद एक्शन मोड में नजर आ रही है।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के आफ्टर पार्टी में इस तरह की घटनाएं सामने आई है। आईपीएल के शुरुआत से ही आफ्टर पार्टी का चलन है। इस तरह की हाई प्रोफाइल पार्टियों में खिलाड़ियों के अलावा फिल्मी सितारे और कई इंटरनेशनल मॉडल्स भी शामिल होती रही हैं। ऐसे में कई बार नशे में चूर खिलाड़ी बहक भी जाते हैं और कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है, जिससे उन्हें शर्मसार होना पड़ता है।

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर पर लगा था छेड़छाड़ का आरोप

आईपीएल आफ्टर पार्टी में खिलाड़ियों को मौज मस्ती के लिए बुलाया जाता है। खिलाड़ी मैदान पर दवाब भरे मुकाबले के बाद खुद को रिलैक्स करने के लिए यहां पहुंचते हैं। हालांकि इस दौरान शराब और ड्रग्स के नशे में कई बार वह घटिया हरकत भी कर जाते हैं।
ऐसा ही कुछ साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आफ्टर पार्टी में हुआ था। आरसीबी के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ल्यूक पॉमर्सबैक के ऊपर आईपीएल की पार्टी में एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उस समय इस मामले ने खूब तूल पकड़ी थी।

ड्रग्स लेते पकड़े गए थे खिलाड़ी

आईपीएल के इन पार्टियों में शराब के अलावा ड्रग्स भी खूब सुर्खियों में रहे। हालांकि खुले तौर पर ऐसा कभी सामने नहीं आया था लेकिन 2012 में ही एक रेव पार्टी के दौरान साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पर्नेल और राहुल शर्मा को ड्रग्स लेते पकड़ा गया था। ये दोनों खिलाड़ी उस दौराम आईपीएल में खेलते थे।

चीयरलीडर्स ने भी लगाए गंभीर आरोप

साल 2011 में साउथ अफ्रीका की चीयरलीडर्स गैब्रिएला पासक्वालोटो ने अपने एक ब्लॉग में आईपीएल के आफ्टर पार्टी की सच्चाई बताई थी। उनके इस ब्लॉग से विश्व क्रिकेट में सनसनी मच गई थी। गैब्रिएला अपने ब्लॉग में बताया था कि पार्टी में चीयरलीडर्स के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। खास तौर से आईपीएल मैच के बाद होने वाली पार्टी के बाद किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

गैब्रिएला ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि, 'आईपीएल मैच के बाद खिलाड़ियों और अन्य मेहमानों की आफ्टर पार्टी में चीयरलीडर्स महज एक वेश्या जैसी दिखाई देती थी। नशे की हालत में एक बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था।'
गैब्रिएला के इस ब्लॉग के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल के आफ्टर पार्टियों को लेकर नियम में बदलाव किए। नए नियम के मुताबिक खिलाड़ियों और चीयरलीडर्स के बीच किसी तरह का कोई कांटेक्ट नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.